Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

सूचना

: लोहाघाट:समस्याओं को लेकर सस्ता गल्ला विक्रेताओं की बैठक विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 30, 2025
समस्याओं को लेकर सस्ता गल्ला विक्रेताओं की बैठक विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा लोहाघाट:आज गुरुवार को सोरघाटी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति जनपद चंपावत की मासिक बैठक एनेक्सी भवन लोहाघाट में समिति अध्यक्ष प्रकाश सिंह बोहरा के नेतृत्व में आयोजित की गई जिसमे सस्ता गल्ला विक्रेताओं के द्वारा विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई जिसमें समस्त सस्ता गल्ला विक्रेताओं द्वारा मानदेय दिए जाने, कोरोनाकाल से रुके हुए लम्बित बिलों का भुगतान शीघ्र से शीघ्र किए जाने एवम प्रत्येक माह का लाभांश सीधे उचित दर विक्रेताओं के खाते में ट्रांसफर किए जाने संबंधी विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार एवम् विभागीय अधिकारियों को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया गया। बैठक का संचालन दीपक पुजारी ने किया बैठक में चंद्र मोहन जोशी, बसन्त राम, कैलाश बोहरा, शेखर जोशी, हरीश जोशी, हरीश चन्द्र राय, हरीश चतुर्वेदी, विक्रम सिंह ढेक, सलीम खान सहित कई उचित दर विक्रेता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें