Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट में जिला चुनाव प्रभारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं का बड़ाया मनोबल

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 12, 2025

बाराकोट में जिला चुनाव प्रभारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं का बड़ाया मनोबल

जिला पंचायत अध्यक्ष व चारों ब्लॉक प्रमुख होंगे भाजपा के।

भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने पहुंचे राज्य मंत्री शंकर सिंह कोरंगा त्रिस्तरी पंचायत चुनाव के जिला प्रभारी और दर्जा राज्य मंत्री शंकर सिंह कोरंगा ने बाराकोट में पूर्व मंडल अध्यक्ष के आवास में कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन किया आज पूर्व मंडल अध्यक्ष राजू अधिकारी के आवास में मंडल अध्यक्ष राकेश बोहरा के नेतृत्व में पंचायत चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई बैठक में जिला चुनाव प्रभारी ने बाराकोट में भाजपा समर्थित जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पक्ष में धुआंधार चुनाव प्रचार का जीत दिलाने का आव्हान किया उन्होंने कहा कि इस बार भी जिला पंचायत अध्यक्ष और चारों विकास खण्डों में ब्लॉक प्रमुख भी भाजपा के ही होंगे। इस अवसर पर जहां उन्होंने रेघाव सीट को भाजपा के पाले में जाने पर खुशी जताई वहीं दूसरी ओर फरतोला जिला पंचायत सीट पर भाजपा प्रत्याशी, प्रकाश सिंह मेहता के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरकर जी जान से विजई बनाने का संकल्प लिया । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश बोरा पूर्व ,मंडल अध्यक्ष राजू अधिकारी ,गिरीश सिंह अधिकारी ,हरीश आर्य ,केदार सिंह ,सुभाष बगोली ,प्रभारी दर्पण कुमार व जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी प्रकाश सिंह मेहता निर्विरोध ग्राम प्रधान बंतोली नारायण सिंह फर्त्याल , निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य सीमा आर्य उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें