Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत में छतार के पास अधूरे पड़े कलमठ में कैंटर दुर्घटनाग्रस्त चालक चोटिल।

पाटी नगर पंचायत के तीन वार्डों के परिणाम घोषित। शांति ,संगीता व नवल ने मारी बाजी।

मसूरी में भीषण सड़क हादसा खाई में गिरी कार चार लोगों की मौके पर मौत

दून:मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारी: सीएम धामी

लोहाघाट:यूकेडी के मिशन 2027 ने पकड़ा जोर। गांव गांव पहुंच रही यूकेडी जनता का मिल रहा समर्थन।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट : रिशेश्वर प्रबंधन समिति के दीवान सिंह ढेक बने अध्यक्ष एक सितंबर से ऋषेश्वर मंदिर में समिति करायेगी भागवत कथा बैठक में लिया गया निर्णय

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 20, 2023
  लोहाघाट नगर के ऋषेश्वर मंदिर में भागवत कथा के आयोजन को लेकर ऋषेश्वर प्रबंधन समिति ने बैठक का आयोजन किया। बैठक में एक सितंबर से मंदिर में कथा करने का निर्णय लिया। इस दौरान बारह गांव और नगर मंदिर समिति ने सर्वसम्मति से दिवान सिंह ढेक को ऋषेश्वर प्रबंधन समिति का कार्यकारी अध्यक्ष और राजू पुनेठा को महासचिव चुना।रविवार को रामलीला मैदान में समिति के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता की अध्यक्षता और सचिव प्रकाश राय के संचालन में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में न्यायालय की ओर से दिए गए फैसले को एडवोकेट गिरीश राय ने सुनाया। बैठक में बारह गांव और नगर मंदिर समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लेकर देवडांगर दिवान सिंह ढेक को कार्यकारी अध्यक्ष और राजू पुनेठा उर्फ राजू भैय्या को महासचिव चुना गया। नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष ढेक की ओर से समिति ने निर्णय लिया कि एक सितंबर से ऋषेश्वर मंदिर में पूर्व की तरह भागवत कथा होगी। जिसमें बारह गांव नगर मंदिर समिति के अलावा नगर पालिका भी सहयोग करेगी। ढेक ने बताया कि बारह गांव नगर समिति के पुनगर्ठन को लेकर वह गांव-गांव संपर्क करेंगे। अंत में निर्णय लिया कि वह आयोजन के लिए 22 अगस्त को डीएम से मुलाकात करेंगे। इससे पहले पुलिस शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए मंदिर में पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त किया था। हालांकि बाद में उसे हटा दिया। मालूम हो रिशेश्वर मंदिर के बाबा मोहनानंद तीर्थ के द्वारा भी एक सितंबर से भागवत कथा के आयोजन की तैयारी करी गई है फिलहाल भागवत कथा को लेकर  विवाद की स्थिति बनती नजर आ रही है अब यह तो आने वाला वक्त ही तय करेगा कि भागवत कथा का आयोजन बाबा मोहनानंद तीर्थ कराते हैं या  रिशेश्वर प्रबंधन समिति फिलहाल पूरे लोहाघाट क्षेत्र की नजरे मामले में अटकी हुई है बैठक में सीओ विपिन चन्द्र पंत, तहसीलदार विजय गोस्वामी, एसओ मनीष खत्री, एसआई हरीश प्रसाद, नगर मंदिर समिति अध्यक्ष कैलाश बगौली, सुरेन्द्र सिंह ढेक, भुवन बिष्ट, राजू गड़कोटी, पॅ. प्रकाश चन्द्र पुनेठा, सचिन जोशी, दिनेश सिंह ढेक, महेश सुतेड़ी, नवीन ढेक, गिरीश सिंह, रामू ढेक, प्रकाश लाल साह, विनोद सिंह करायत, गिरीश ढेक, कैलाश मेहता, पूरन उप्रेती, सोनू बिष्ट,संजय फत्र्याल, निर्मला अधिकारी, सरोज पुनेठा, रेनू गड़कोटी आदि मौजूद रहीं।

जरूरी खबरें