Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बनलेख में स्विफ्ट दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत तीन घायल

लोहाघाट:हथरंगिया क्षेत्र में लंगूरों का आतंक लोगों की वन विभाग से निजात दिलाने की मांग।

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

सूचना

: पशुओं में फैले लंपी वायरस की रोकथाम हेतु डीएम चंपावत ने जिला पशु चिकित्सा अधिकारी को दिए कड़े निर्देश

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 27, 2023
  जनपद चंपावत के दूरस्थ क्षेत्रों में पशुओं में फैल रही लंपी वायरस की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि वह प्रत्येक दिन जनपद के इन प्रभावित क्षेत्रों सहित सभी दूरस्थ क्षेत्रों में पशु चिकित्सकों की टीम भेजकर पशु चिकित्सा कैंप लगाकर पशुओं की जांच व उपचार करना सुनिश्चित करेंगे और प्रतिदिन की रिपोर्ट उन्हें आवश्यक रूप से उपलब्ध कराएंगे। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जिले के जनसामान्य से भी अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी पशु में लंपी वायरस या अन्य पशु संबंधी बीमारी के लक्षण दिखते हैं तो तत्काल निकटतम पशु चिकित्साधिकारी अथवा पशुपालन विभाग के क्षेत्र में तैनात कार्मिक को सूचित करें। यह बीमारी एक संक्रामक व विषाणु जनित बीमारी है इसलिए प्रभावित पशु को अन्य पशुओं से अलग रखे व पशु चिकित्सक से संपर्क कर शीघ्र उपचार कराएं। इस संबंध में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ पी एस भंडारी ने अवगत कराया कि पशुपालन की टीम किसानों के घर-घर जाकर प्रतिदिन संक्रमित पशुओं का टीकाकरण और उपचार कर रही है, साथ ही निदेशालय को अतिरिक्त वैक्सीन की डिमांड भी भेजी गई है।

जरूरी खबरें