Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत में छतार के पास अधूरे पड़े कलमठ में कैंटर दुर्घटनाग्रस्त चालक चोटिल।

पाटी नगर पंचायत के तीन वार्डों के परिणाम घोषित। शांति ,संगीता व नवल ने मारी बाजी।

मसूरी में भीषण सड़क हादसा खाई में गिरी कार चार लोगों की मौके पर मौत

दून:मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारी: सीएम धामी

लोहाघाट:यूकेडी के मिशन 2027 ने पकड़ा जोर। गांव गांव पहुंच रही यूकेडी जनता का मिल रहा समर्थन।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत:स्मार्ट सिटी को लेकर डीएम की बैठक चंपावत जिले को बनाया जाएगा मॉडल जिला। लोहाघाट व चंपावत बनेंगी स्मार्ट सिटी

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 19, 2023
लोहाघाट व चंपावत बनेंगे स्मार्ट सिटी चंपावत जिले को एक मॉडल जिला बनाए जाने हेतु विभिन्न क्षेत्रों में अनेक कार्य गतिमान हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चंपावत जिले को एक आदर्श जिला बनाए जाने हेतु लगातार घोषणाएं की जा रही है। जिसके अनुरूप कार्य भी परिणित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा के अधीन जनपद चंपावत के चंपावत तथा लोहाघाट नगर के विकास हेतु महायोजना (मास्टर प्लान) तैयार किया जाना है। महायोजना तैयार किये जाने हेतु शनिवार को जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा चंपावत नगर को महायोजना (मास्टर प्लान) की तैयारी के संबंध में वास्तुकला विद्यालय नई दिल्ली से आए विशेषज्ञों तथा जिले के बाहर से आए अधिकारी तथा विशेषज्ञों के साथ बैठक कर वास्तुकला विद्यालय द्वारा चंपावत नगर का अभी तक बनाए गए मास्टर प्लान पर चर्चा की गई। बैठक में वास्तुकला विद्यालय से आए प्रोफेसर राव द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्तमान तक चंपावत नगर की तैयार मास्टर प्लान के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने अवगत कराया कि चंपावत नगर का मास्टर प्लान वर्ष 2041 तक नगर की लगभग 50 हजार जनसंख्या के अनुसार तैयार किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न मूलभूत सुविधाओं जिसमें स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा, ड्रेनेज, ट्रांसपोर्टेशन, यातायात, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, पर्यटन सुविधा, रोजगार, नगर सौन्दर्यकरण, तकनीकी प्रशिक्षण, कूड़ा निस्तारण, बायोमेडिकल वेस्टेज का प्रबंधन सहित विभिन्न आवश्यक जन सुविधाओं आदि विकास कार्यों को शामिल किया गया है व योजना में नगर पंचायत एवं उससे लगे ग्राम सभाओं को लिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि मास्टर प्लान दीर्घकालीन रणनीति बनाने की दिशा में पहला कदम है। मास्टर प्लान स्पष्ट व मूर्त घोषणाएं हैं। निकट भविष्य में चंपावत नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत बाईपास का निर्माण होना है इस हेतु बाईपास से लगे गाँवो को भी इसमें शामिल किया जाए। साथ ही मानेश्वर से पल्सों, ढकना बडोला, सीलिंगटाक, चौकी सहित अन्य क्षेत्रों को भी मास्टर प्लान में सम्मिलित किया जाए। इस क्षेत्र के सड़क,मार्गों आदि को भी शामिल किया जाए। इस संबंध में जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी चंपावत को दिल्ली से आई टीम को क्षेत्र से संबंधित भूमि दस्तावेज शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि नगर का बेहतर से बेहतर मास्टर प्लान बने इस हेतु जिस भी योजना,सुविधाओं व कार्यों को जोड़ा जाना है इस संबंध में सभी विभाग कार्य योजना प्रस्ताव तथा सुझाव को भी शीघ्र उपलब्ध करायें। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की जनपद चम्पावत को एक आदर्श जिला बनाने की परिकल्पना के अंतर्गत यह सभी कार्य हो रहे हैं सभी विभाग इस योजना को एक महत्वपूर्ण योजना के रूप में लेते हुए एक बेहतर मास्टर प्लान तैयार करने हेतु प्राथमिकता से कार्य कर इसमें विद्यालय का सहयोग करें। जिलाधिकारी ने कहा कि मास्टर प्लान में यहां के किसानों को कृषि संबंधित बेहतर व आधुनिक जानकारी उपलब्ध कराए जाने हेतु तकनीकी प्रशिक्षण संस्था कौशल विकास बोर्डों को शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि चंपावत को गोरल (गोलज्यू) देवता के रूप में जाना जाता है। इस हेतु गोरल चौड़ व गोल्ज्यू मंदिर क्षेत्र का एक बेहतर मास्टर प्लान अलग से तैयार कर उसके अनुरूप कार्य कराया जाए। नगर को पर्यटन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य का एक हब बनाए जाने हेतु भी योजना में विभिन्न प्रस्ताव शामिल कराए जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि भविष्य के सभी परियोजना विकास निर्णयों के लिए रोड मैप के रूप में कार्य करने के साथ ही तत्काल और दीर्घकालिक लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु व चंपावत नगर के मास्टर प्लान @2041 को हम और कितना बेहतर बना सके की आने वाले समय में यहां हर एक सुविधा मिले साथ ही जनपद के नगर आदर्श नगर बने इस हेतु सभी विभाग व एजेंसी मिलकर कार्य करें व अपने अभिनव सुझाव दें।

जरूरी खबरें