Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

चंपावत:वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा डीएम ने आपसी समन्वय से लंबित मामलों को निस्तारण करने के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : दून:राजपुर में हुई फायरिंग व रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा चार आरोपी गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 30, 2026

राजपुर में हुई फायरिंग व रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा चार आरोपी गिरफ्तार

चार आरोपी फरार पुलिस जुटी तलाश में

देहरादून के राजपुर क्षेत्र में आज सोमवार सुबह हुई फायरिंग व हत्या की घटना का देहरादून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दोनों पक्षों के 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी देहरादून ने बताया जांच में सामने आया कि यह घटना रोड रेज नहीं, बल्कि एक दिन पूर्व बार में बिल को लेकर हुए विवाद का परिणाम थी।जिसे अभियुक्तों द्वारा रोड रेज का रूप देने का प्रयास किया गया।अगले दिन दोनों पक्षों के बीच वाहन से पीछा करने और फायरिंग के दौरान मॉर्निंग वॉक पर जा रहे एक निर्दोष व्यक्ति को गोली लगने से उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन, 02 देशी तमंचे व कारतूस बरामद किए गए हैं। संबंधित बार को सील करने की कार्यवाही भी की गई है, जबकि अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

मालूम हो आज सुबह राजपुर क्षेत्र में फिल्मी स्टाइल में कार दौड़ाते हुए आरोपियों के द्वारा चलाई गई गोली से सुबह मॉर्निंग वॉक मे जा रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत हो गई थी।देहरादून मे आज सुबह हुई घटना में शामिल पब स्वामी सहित 4 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।गिरफ्तार अभियुक्त में से दो दिल्ली के जबकि एक बिहार और एक रायपुर क्षेत्र का रहने वाला बताया गया ।जबकि शांतनु ,कविश ,समीर और वैभव फरार चल रहे पुलिस ने अभियुक्तों से दो तमंचे चार जिंदा कर दो खोके और एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद की।

जरूरी खबरें