Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सुई बिसंग आषाढी वायुरथ महोत्सव की तैयारी को लेकर कमेटी ने डीएम से की मुलाकात

चंपावत:कांग्रेस ने भाजपा सरकार व एसएसपी नैनीताल का फूंका पुतला

लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से मजबूत दावेदारी करेंगे भेषज संघ संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा

चंपावत:नोटिस सुनवाई, निस्तारण एवं विभिन्न फार्मों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्रो में धान की खेती में लगा रोग। किसानो की प्रशासन से रोकथाम की मांग।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:शारदा में डूबे 2 युवक सर्च अभियान जारी जल पुलिस चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 22, 2026

शारदा में डूबे 2 युवक सर्च अभियान जारी जल पुलिस चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन।

लापता युवकों का नहीं लग पाया सुराग।

चंपावत जिले के बूम में शारदा नदी में स्नान करने के दौरान दो युवक डूब गए। दोनों युवक टनकपुर के रहने वाले हैं। दो युवकों के डूबने की सूचनाओं पर तत्काल एसडीआरएफ और जल पुलिस के द्वारा युवकों की तलाश की जा रही है।जानकारी के मुताबिक टनकपुर के रहने वाले दो युवक नैतिक सक्सेना (18) पुत्र वीर बहादुर सक्सेना वार्ड नंबर 3 और तरूण सक्सेना (20) पुत्र बाबू राम सक्सेना निवासी वार्ड नंबर 3 बर्मा लाइन टनकपुर आज 22 जून की दोपहर स्नान के लिए बूम के पास शारदा नदी गए थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से दोनों पानी के बहाव में डूब गए। आसपास के लोगों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन दोनों युवक शारदा की तेज लहर में बह गए और आंखों से ओझल हो गए। सूचना पर जल पुलिस और एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अभी तक उन्हें खोजा नहीं जा सका है। सर्च अभियान जारी है।

जरूरी खबरें