रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:तल्ली छन्दा में अतिवृष्टि से फसल व कृषि भूमि क्षति का संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण ।
Laxman Singh Bisht
तल्ली छन्दा में अतिवृष्टि से फसल व कृषि भूमि क्षति का संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण 09 प्रभावित कृषकों को मिलेगा मुआवजा

जनपद में विगत दिनों हुई अतिवृष्टि के कारण फसलों एवं कृषि योग्य भूमि को पहुंचे नुकसान का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में शुक्रवार को राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विकासखंड बाराकोट के ग्राम तल्ली छन्दा में प्रभावित स्थलों का विस्तृत निरीक्षण किया गया।उल्लेखनीय है कि 03 सितंबर की सायंकाल हुई अत्यधिक वर्षा के कारण क्षेत्र में जलभराव एवं भूमि कटाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिससे कृषकों की खड़ी धान एवं अदरक की फसल को क्षति पहुंचने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही तहसीलदार भीम सिंह कुटियाल, राजस्व उपनिरीक्षक राजीव सिंह महरा, मुख्य कृषि अधिकारी चंपावत धनपत कुमार, कृषि भूमि संरक्षण अधिकारी लोहाघाट डॉ० नारायण सिंह एवं विकासखंड प्रभारी (कृषि) विजय शर्मा के नेतृत्व वाली संयुक्त टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थलीय सत्यापन किया।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त टीम ने प्रभावित खेतों का प्रत्यक्ष जायजा लेते हुए कुल 09 प्रभावित किसानों को चिह्नित किया। विभागीय मानकों के अनुरूप फसल एवं भूमि क्षति का पूरा ब्योरा तैयार कर लिया गया है। राजस्व एवं कृषि विभाग द्वारा परस्पर समन्वय स्थापित कर नियमानुसार देय क्षतिपूर्ति/मुआवजे की पत्रावली तैयार की जा रही है, ताकि प्रभावित कृषकों को शीघ्र अति शीघ्र मुआवजा राशि का वितरण किया जा सके। जिला प्रशासन द्वारा पारदर्शी व त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।इस दौरान बीडीसी व ज्येष्ठ प्रमुख दरबान सिंह मेहता, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कल्याण सिंह, संबंधित न्याय पंचायत प्रभारी कल्पना नेगी तथा स्थानीय ग्रामीण एवं किसान मौके पर उपस्थित रहे।



विज्ञापन
लोहाघाट:बडोली के जंगल में मिला कटे हुए पेड़ों का जखीरा ग्रामीणों में भारी आक्रोश। प्रशासन से कार्यवाही की मांग।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत सिप्टी एवं नरियालगांव में 422 पंजीकृत निर्माण श्रमिक लाभान्वित
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर