Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

लोहाघाट:ऑपरेशन प्रहार लोहाघाट पुलिस ने 4.36 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

लोहाघाट:30 जून को मुख्यमंत्री आवास देहरादून में गरजेंगे गुरिल्ला 01 जुलाई को करेंगे सचिवालय कूच।

चंपावत:मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना से वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा आर्थिक संबल

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:नगर पंचायत पाटी निर्वाचन-2026 की तैयारियां तेज, निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति

Laxman Singh Bisht

Sat, May 23, 2026

नगर पंचायत पाटी निर्वाचन-2026 की तैयारियां तेज, निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति

नगर पंचायत पाटी के आगामी सामान्य निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने निर्वाचन व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार द्वारा निर्वाचन अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किए गए हैं।जारी अधिसूचना के अनुसार नगर पंचायत पाटी में अध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, चंपावत के परियोजना निदेशक श्री अजय सिंह को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके सहयोग के लिए लोक निर्माण विभाग, लोहाघाट की सहायक अभियंता सुश्री प्रियंका चौहान को सहायक निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसी प्रकार सदस्य पद के निर्वाचन के लिए जिला विकास अधिकारी चंपावत दिनेश सिंह दिगारी को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि लघु सिंचाई उपखंड बाराकोट के सहायक अभियंता रविन्द्र कुमार सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।प्रशासन द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित केंद्रों का भी निर्धारण कर दिया गया है। अध्यक्ष पद हेतु नामांकन प्रक्रिया उपजिलाधिकारी न्यायालय पाटी में संपन्न कराई जाएगी, जबकि सदस्य पद के नामांकन तहसीलदार न्यायालय पाटी में किए जाएंगे। मतदान उपरांत मतगणना विकासखंड सभागार पाटी में संपन्न होगी।जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने नियुक्त सभी अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

जरूरी खबरें