Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सेलपेडू पोलिंग बूथ के लिए पोलिंग पार्टी हुई रवाना कल होगा मतदान। ग्राम सदस्य पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान मे

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 19, 2025

सेलपेडू पोलिंग बूथ के लिए पोलिंग पार्टी हुई रवाना कल होगा मतदान।

ग्राम सदस्य पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में।

लोहाघाट ब्लॉक में एकमात्र मतदान केंद्र में होगा मतदान।लोहाघाट।चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक में कल 20 नवंबर को एकमात्र पोलिंग बूथ सेलपेडू में ग्राम सदस्य पद के लिए मतदान होने जा रहा है। जिसके लिए आज पोलिंग पार्टी को सेलपेडू की ओर रवाना कर दिया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर ग्राम विकास अधिकारी लोहाघाट कविंद्र रावत ने बताया कल 20 नवंबर को ब्लॉक की एकमात्र पोलिंग बूथ सेलपेडू ग्राम सभा मे सदस्य पद के लिए निर्वाचन होने जा रहा है। उन्होंने बताया ग्राम सदस्य पद के लिए दो उम्मीदवार खड़े हैं।कहा आज 19 नवंबर बुधवार को पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण के बाद सेल पेडू पोलिंग बूथ के लिए रवाना कर दिया गया है। उन्होंने बताया कल 20 नवंबर सुबह 8:00 से लेकर शाम 5:00 बजे तक मतदान किया जाएगा उन्होंने कहा मतदान को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। रिटर्निंग ऑफिसर रावत ने बताया लोहाघाट ब्लॉक में 288 ग्राम सदस्य पदों के पद रिक्त थे। जिनमें से 270 पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है ।सिर्फ एक सीट पर ही मतदान प्रक्रिया की जा रही है। पोलिंग बूथ के सेक्टर मजिस्ट्रेट आर 0डी0 भट्ट ने बताया कल होने जा रहे मतदान के लिए पूरी व्यवस्थाओं के साथ पोलिंग पार्टियों बूथ के लिए रवाना हो गई है। कल सुबह 8:00 बजे से मतदान प्रक्रिया आरंभ की जाएगी जो शाम 5:00 तक चलेगी। उन्होंने कहा मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न की जाएगी।

जरूरी खबरें