Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

: लोहाघाट के युवक को बंधक बनाकर हिमाचल में कराई गई नसा तस्करी कूड़ा कचरा उठाने का करवाया गया कार्य युवक ने खोया मानसिक संतुलन

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 28, 2024
लोहाघाट के युवक को बंधक बनाकर हिमाचल में कराई गई नसा तस्करी कूड़ा कचरा उठाने का करवाया गया कार्य युवक ने खोया मानसिक संतुलन मंडी (हिमाचल प्रदेश) मे उत्तराखंड के चंपावत जिले के लोहाघाट के मडलक निवासी एक युवक को सफाई ठेकेदारों ने करीब डेढ़ वर्ष तक बंधक बनाकर उससे हिमाचल, पंजाब व चंडीगढ़ के नगर निकायों में कूड़ा-कचरा एकत्रित करवाया गया। तथा उससे भांग व चिट्टा बेचने का काम भी करवाते रहे। मजदूरी की एवज में उसे मात्र दो समय का खाना दिया जाता था। रात वह धर्मशाला व बस स्टैंड आदि में सोकर गुजारता था। इस कारण युवक का मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। दस सितंबर को जब युवक की मानसिक स्थिति में कुछ सुधार आया तो उसने अपने किसी रिश्तेदार को एक मोबाइल फोन नंबर से काल की। इसके बाद हरकत में आए रिश्तेदारों ने मोबाइल लोकेशन का पता लगाया। शुक्रवार को कुल्लू जिले के भुंतर से युवक को पुलिस की मदद से रेस्क्यू कर उसे घर ले गए। इस मामले में मंडी निवासी एक महिला व उसके पति की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। दैनिक जागरण की खबर के अनुसार उत्तराखंड के चम्पावत जिले की लोहाघाट तहसील के चामा (मडलक) का रहने वाला मुकेश सिंह पुत्र जोगा सिंह पंजाब के मुल्लांपुर में एक बेकरी में काम करता था। 23 अप्रैल 2023 को अपने तीन अन्य साथियों के साथ मुल्लांपुर से राजस्थान जाने के लिए रवाना हुआ था। उसने चंडीगढ़ से ट्रेन ली थी और स्वजन को इस बात की जानकारी दी थी। राजस्थान पहुंचने से पहले मुकेश व उसके अन्य साथी ट्रेन से गायब हो गए थे। परिजन उससे संपर्क करने की कोशिश करते रहे लेकिन मोबाइल फोन बंद मिला। किसी गिरोह ने तीनों को अगवा कर लिया। कुछ माह नगर निगम चंडीगढ़ में हर घर से कूड़ा कचरा एकत्र करवाने का काम किया। फिर स्मार्ट सिटी धर्मशाला में काम करवाया। इसके बाद मंडी में और अब भुंतर में काम करवा रहे थे।मुकेश का कॉल आने के बाद परिजन चंदन सिंह, मदन सिंह व नरेश सिंह उसकी तलाश में परवाणू थाना पहुंचे। वहां से बताया गया कि सिम मंडी के भगवाहण मोहल्ले की रहने वाली एक महिला के नाम पंजीकृत है। शुक्रवार को मंडी पहुंचे और पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा से मदद मांगी। महिला को ढूंढा तो उसने बताया कि मुकेश सिंह नगर पंचायत भुंतर में काम करता है। शहरी पुलिस चौकी ने भुंतर से मुकेश को रेस्क्यू किया। महिला का कहना है कि उसका मोबाइल फोन करीब एक माह पहले गुम हो गया था। फोन मुकेश के पास कैसे पहुंचा, पुलिस इसकी जांच कर रही है। परिजनो को देख मुकेश की जान में जान आई ।

जरूरी खबरें