Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कलश संगीत कला समिति की वार्षिक संगीत प्रतियोगिता का समापन विजेताओं को किया गया सम्मानित

लोहाघाट:मंत्री अजय टम्टा ने प्रबुद्ध जन सम्मेलन में किया प्रतिभाग कहा मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धि भरे

लोहाघाट:खिलपिती में गौशाला में घुसा गुलदार मवेशियो के साथ बैठा रहा। नहीं पहुंचाया नुकसान।

टनकपुर:शारदा में डूबे 2 युवक सर्च अभियान जारी जल पुलिस चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन।

बाराकोट:बसौटी में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार ग्राम प्रधान ढटीगांव व उनका बेटा गंभीर रूप से घायल।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत:यूडीआइडी कार्ड दिव्यांगों को वितरण न होने से, दिव्यांग हितों के साथ हो रहा है खिलवाड़। केंद्र सरकार द्वारा दिव्यांगों के हितों के लिए उठाए गए कदमों का लाभ नहीं दे रही है राज्य सरकार।

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 3, 2024
यूडीआइडी कार्ड दिव्यांगों को वितरण न होने से, दिव्यांग हितों के साथ हो रहा है खिलवाड़।केंद्र सरकार द्वारा दिव्यांगों के हितों के लिए उठाए गए कदमों का लाभ नहीं दे रही है राज्य सरकार। चंपावत।केंद्र सरकार ने दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 के अंतर्गत दिव्यांगों को एक विशिष्ट पहचान पत्र यूडीआइडी कार्ड जारी करने के निर्देश राज्यों के समाज कल्याण विभाग को दिए गए हैं।समाज कल्याण विभाग ने जिलों में दिव्यांगों के चिन्हिकरण, यूडीआइडी कार्ड , दिव्यांग पेंशन , रेलवे पास, दिव्यांगों के आवश्यक उपकरण सशक्तिकरण व पुनर्वास से संबंधित सहायता व सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिलों के दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को जिम्मेदारी दी है। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के विधिवत संचालन के लिए निर्धारित मानकों की शर्तों पर अनुबंध भी किए गए हैं। केंद्र व राज्य सरकार के माध्यम से दिव्यांगों को दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ अब इस विशिष्ट कार्य के माध्यम से दिव्यांगों को मिल सकेगा।आधार कार्ड, पैन कार्ड की ही तरह अब दिव्यांगों का यह एक विशिष्ट पहचान पत्र होगा। इस कार्ड धारक दिव्यांग को केंद्र व राज्य सरकार से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ दिव्यांग पुनर्वास केंद्रो मे मिल सकेगा।40% प्रतिशत व अधिक दिव्यांंगता वाले व्यक्ति को यूडीआइडी कार्ड जारी किए जाने के निर्देश केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को दिए हैं ताकि आधार कार्ड पैन , कार्ड की तरह दिव्यांगों को भी एक विशिष्ट पहचान पत्र जारी किया जा सके एवं इस विशेष कार्ड के माध्यम से राज्य व केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ दिव्यांगों को प्राप्त हो सके और उन्हें इधर-उधर न भटकना पड़े। लेकिन दिव्यांंग दिव्यांगों की घोर उपेक्षा,अनदेखी व लापरवाही बरती जा रही है। जिसका जीता जागता उदाहरण जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र चम्पावत में देखने को मिला,जब सैकड़ो विशिष्ट दिव्यांग पहचान पत्र दिव्यांगों तक वितरित नहीं किए गए हैं और धूल फांक रहे हैं।गौरतलब है कि यह सभी यूडी आईडी कार्ड विकासखंड चम्पावत,बाराकोट, लोहाघाट,पाटी, पूर्णागिरी से संबंधित दिव्यांगों के हैं। कई दिव्यांगों ने ऑनलाइन कार्ड हेतु महीनों पूर्व पंजीकरण करवाने के बावजूद यूडीआईडी कार्ड न मिलने की शिकायतें भी समय-समय पर विभाग से की जातीं है , लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। साफ जाहिर है कि ऑनलाइन यूडीआइडी कार्ड, पंजीकरण में घोर लापरवाही, पारदर्शिता व समुचित मॉनिटरिंग की व्यवस्था ना होने के कारण , दिव्यांग अधिकार अधिनियम का अनुपालन प्रभावित हो रहा है एवं दिव्यांग हितों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सक्षम के जिलाध्यक्ष हिम्मत सिंह ने कहा कि दिव्यांग हितों की उपेक्षा की उच्च स्तरीय जांच होना आवश्यक है। दिव्यांगों की यह स्थिति कब तक ऐसी रहेगी?यह भी एक बड़ा सवाल है। वही दिव्यांगों के द्वारा अपनी इस समस्या को लेकर डीएम चंपावत को ज्ञापन भी दिया गया है

जरूरी खबरें