: लोहाघाट:फसली बीमा ना मिलने से पुल्ला (गुमदेश) के किसान नाराज शहीद स्थल में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन / सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप
Laxman Singh Bisht
Tue, Mar 4, 2025
फसली बीमा ना मिलने से नाराज किसानों का शहीद स्थल में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप
चंपावत जिले के विकासखंड लोहाघाट के नेपाल सीमा से लगे पुलहिंडोला(गुमदेश) में किसानों ने मंगलवार को पुलहिंडोला में शहीद स्थल में पहुंच कर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।साधन सहकारी समिति डूमडाई से जुड़े काश्तकारों ने सरकार द्वारा बीमा का लाभ न दिए जाने को लेकर प्रदर्शन किया।किसानों ने कहा कि क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने साधन सहकारी समिति से कृषि ऋण लिया था, जिसमे से गिने चुने 10 किसानों को बीमा दिया है वहीं अन्य सभी किसानों को वंचित रखा गया है।जबकि दो माह पूर्व हुई बारिश से उनकी सारी खेती चौपट हुई है।उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को बेवकूफ बना रही है वहीं पिछले वर्ष भी किसानों को बीमा नहीं दिया गया है कहां एक और सरकार खेती को बढ़ावा देने की बात करती है दूसरी ओर किसानों का उत्पीड़न कर रही है।वहीं किसानों ने बीमा कंपनी पर आरोप लगाते हुए कहा जिले की अन्य सभी सहकारी समितियों में किसानों को ऋण में 80 से 100 प्रतिशत तक का बीमा दिया गया है तो वहीं डूमडाई साधन सहकारी समिति के किसानों को इस लाभ से वंचित कर दिया है। किसानों ने सरकार व प्रशासन से जल्द उन्हें फसली बीमा देने की मांग की है तथा मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी किसानों के द्वारा दी गई है प्रदर्शन करने में रूप सिंह, जोगा सिंह, प्रताप सिंह, देव सिंह, दीपक पंत, गणेश सिंह , नाथ सिंह आदि किसान शामिल रहे।