Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सड़क सुरक्षा और जनसुरक्षा के लिए एआरटीओ टनकपुर की कार्रवाई

पाटी:बेहरहम मा बाप ने चार बेटियों को पालने से किया इंकार। चाइल्ड हेल्पलाइन मदद को आई आगे।

चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में चल्थी के पास खाई में गिरी कार 5 पर्यटक घायल

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 10 जून को जीआईसी ,पुल्ला रोड व ट्रेजरी क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पीएम मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में राज्यभर में होंगे जनसंपर्क एवं जनकल्याण कार्यक्रम

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:सिंचाई विभाग के द्वारा कोली ढेक झील का पानी छोड़ने से नौका संचालन हुआ बंद कई नोकाये हुई क्षतिग्रस्त नोका संचालकों को लगी चपत,सिंचाई विभाग के खिलाफ जताया आक्रोश

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 10, 2023
अचानक सिंचाई विभाग के द्वारा लोहाघाट की कोलीढेक झील का पानी छोड़ने से झील में नौकायन बंद हो गया है कई पर्यटक लौटे बेरंग लोहाघाट मे सिंचाई विभाग की ओर से कोलीढेक झील का पानी अचानक छोड़ने पर नाव संचालकों को लाखों का नुकसान हो गया है। झील में नौका संचालन बंद होने से कई पर्यटक मायूस होकर लौटे। झील में रिपेयरिंग कार्य पूरा होने के बाद ही नौका संचालन शुरू होगा। सोमवार को नौका संचालन संघ के अध्यक्ष रोहित ढेक के नेतृत्व समस्त नाव संचालकों ने सिंचाई विभाग कार्यालय जाकर बगैर सूचना के झील का पानी छोड़ने पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि विभाग के द्वारा झील का अचानक पानी छोड़ने पर झील के पानी का स्तर नीचे आने से उनकी नाव कीचड़, पत्थर आदि में फंस गई और कई नावों को नुकसान हुआ है। इसके अलावा 60-60 हजार रुपये की लागत के जार्मिंग गुब्बारे क्षतिग्रस्त हो गए है। वही नाव छतिग्रस्त होने से नाव संचालकों को करीब एक से डेढ लाख रुपये का नुकसान हो गया है। उन्होंने बताया कि किसी तरह से ऋण लेकर उन्होंने नौका का रोजगार शुरू किया था, लेकिन झील का पानी छोड़ने से नौका संचालन भी ठप हो गया है। जिस कारण दूर-दूर से आए कई पर्यटक वापस लौटे। उन्होंने कहा भविष्य में जब भी विभाग झील से पानी की निकासी आदि करे तो पूर्व में वह इसकी सूचना नौका संचालकों को दे, जिससे वह पहले से ही अपनी नौकाओं को सुरक्षित स्थानों पर रख ले। वहीं नौका संचालकों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर भविष्य में सिंचाई विभाग इस प्रकार की हरकतें करेगा तो सभी नोका संचालक सिंचाई विभाग के खिलाफ आंदोलन छोड़ देंगे उन्होंने सिंचाई विभाग से क्षतिग्रस्त नौकाओं का मुआवजा देने की मांग भी करी वही सिंचाई विभाग के अभियंता अमित उप्रेती ने बताया कि लगातार बारिश होने से झील का जल स्तर काफी बढ गया था। जिस कारण झील के गेट खोलने पड़े। इसकी सूचना पूर्व में नौका संचालकों को दे दी गई थी। उप्रेती ने बताया झील में गेट की मरम्मत करने के लिए रुड़की से टीम आ रही है। फिलहाल झील में नौका संचालन को रोक दिया गया है उपरेती ने बताया भविष्य में झील का पानी छोड़ने से पहले नौका संचालकों को सूचित किया जाएगा जल्द झील में नौकायन शुरू करवाया जाएगा उप्रेती ने कहा अभी झील का जलस्तर डेढ़ मीटर और नीचे जाएगा। नाराजगी जताने में दीपक फत्र्याल, मोहित ढेक, रितिक ढेक,लोहित खोलिया, सुनील ढेक, राहुल ढेक, अमित ढेक, निर्मल ढेक, कलीम खान, मनीष देव, प्रकाश ढेक, जीवन बोहरा, गिरीश ढेक, सतीश माहरा, रवि ढेक आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें