Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत जिले में धूमधाम व शांतिपूर्ण तरीके से मनाई गई ईद।

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 21, 2026

चंपावत जिले में धूमधाम व शांतिपूर्ण तरीके से मनाई गई ईद।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी ने लिया जायजा जगह-जगह पुलिस रही मुस्तैद

लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर दी ईद की बधाइयां

चंपावत।आज पूरे देश में ईद पर्व को काफी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। तो वहीं चंपावत जिले में भी आज ईद को काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। जिले के लोहाघाट ,टनकपुर,चंपावत व बनबसा में ईद पर्व पर सुबह से ही काफी उत्साह नजर आया। लोहाघाट में क्षेत्र की कोली ढेक जामा मस्जिद, ईदगाह व खूना मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई। शांति सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक चंपावत रेखा यादव के द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।पुलिस अधीक्षक ने कहा ईद को लेकर चंपावत पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है उन्होंने क्षेत्र वासियों को ईद की शुभकामनाएं दी। थानाध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में जगह-जगह पुलिस मुस्तैद रही। मुस्लिम समुदाय ने ईद की पूरे देशवासियों को बधाई दी। तथा एक दूसरे के गले मिल ईद की मुबारकबाद दी वही बच्चों व महिलाओं में ईद को लेकर काफी उत्साह नजर आया लोग एक दूसरे के घर जाकर ईद की बधाइयां दे रहे हैं। कोली ढेक जामा मस्जिद में इमाम अख्तर हुसैन, खूना मस्जिद में इमाम गुलाम रसूल तथा ईदगाह में इमाम जिया उल मुस्तफा के द्वारा ईद की नमाज अदा करवाई गई।

इमाम अख्तर हुसैन ने बताया ईद पर्व को काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तथा ईद की नमाज पर क्षेत्र व मुल्क में सुख शांति की दुआएं मांगी गई। कहा हिंदुस्तान जिंदाबाद था और जिंदाबाद रहेगा। उन्होंने कहा देश में बुरी ताकतों के मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। वही लोग एक दूसरे को ईद की मिठाइयां बांटते नजर आए। इस दौरान अब्दुल कलीम, मोहम्मद असद,अब्दुल शोएब ,गौहर हुसैन, जोहर हुसैन ,इलियास ,मोहम्मद हसन ,

मोहम्मद परवेज, मोहम्मद नासिर , रसीद , शाहिद ,नजर अहमद,नाजिश, हसमत बाबा, जोली,रफीक अहमद,सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें