Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

सूचना

: लोहाघाट में दमकल विभाग ने अग्नि सेवा सप्ताह का किया शुभारंभ, शहीद दमकल कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 15, 2023
अग्निशमन सेवा सप्ताह का हुआ शुभारंभ, शहीद दमकल कर्मियों को दी श्रद्धांजलि लोगों को आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए किया जागरूक लोहाघाट दमकल विभाग में अग्रिशमन सेवा दिवस मनाया गया। इस दौरान शहीद दमकल कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। अग्निशमन द्वितीय अधिकारी श्याम बहादुर थापा ने बताया कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह में फोर्ट स्टीकन नामक जहाज में हुए विस्फोट में 66 दमकल कर्मी शहीद हो गए थे, जिनकी याद में प्रतिवर्ष अग्निशमन सेवा दिवस मनाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है। श्रद्धांजलि देने के बाद दमकल कर्मियों ने लोहाघाट व चंपावत क्षेत्र में आग से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया। एफएसओ थापा ने बताया कि शार्ट सर्किट, अत्यधिक गर्मी पैदा होने, ओवर लोडिंग, घटिया उपकरणों के प्रयोग, अवैध ढंग से बिजली के तार लगाने, गलत तरीके से की गई बिजली की वायरिंग, लापरवाही एवं अज्ञानता के कारण 60 फीसदी आगजनी की घटनाएं सामने आती हैं। लोगों की थोड़ी सी लापरवाही से बड़ी आगजनी की घटनाएं हो सकती हैं। बताया कि आग लगने पर फायर एक्टीग्यूसर का प्रयोग कर उसमें काबू पाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की आग लगने पर 05965-234211, 100,101, 108 नंबर पर इसकी जानकारी दे सकते हैं। जिससे लोगों की मदद के लिए फायर बिग्रेड घटना स्थल में पहुंच सके। इस मौके पर नीरज राणा, सुनील जोशी, भैरव सिंह, कुंदन बसेड़ा, भरत बोहरा, प्रमोद कुमार, हरीश चम्याल, अजय मटियाल, गौरव कुमार आदि मौजूद थे।  

जरूरी खबरें