Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक संपन्न डीएम ने सुनी जन समस्याएं।कई विकास कार्य सर्व सम्मति से पार

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 28, 2026

लोहाघाट में क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक संपन्न डीएम ने सुनी जन समस्याएं।

कई विकास कार्य सर्व सम्मति से पारित।लोहाघाट ब्लॉक सभागार में आज बुधवार को ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक का आयोजन किया गया ।बैठक में कई विकास कार्य सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यो जिला पंचायत सदस्यो व कई ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया। बैठक में पहुंचे डीएम चंपावत मनीष कुमार के सामने सभी पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की सड़क, बिजली, पेयजल, पैदल मार्ग, सोलर लाइट,स्कूल, चिकित्सा, साइलेज संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।जिलाधिकारी के द्वारा सभी समस्याओं को काफी गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा इन बैठकों का उद्देश्य जन समस्याओं का समाधान करना है। डीएम ने कहा सभी विभाग जन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके जल्द से जल्द समाधान करें। डीएम ने पहली बैठक के लिए ब्लॉक प्रमुख व समस्त पंचायत प्रतिनिधियों को बधाइयां दी। उन्होंने कहा पंचायत प्रतिनिधि गांवो के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक ने क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक के सकुशल संपन्न होने पर जिलाधिकारी चंपावत सहित समस्त विभागीय अधिकारियों व समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों को धन्यवाद दिया। उन्होंने समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यो से कहा सभी लोग मिलकर अपने-अपने क्षेत्र का विकास करें जिसमें उनके द्वारा उन्हें पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।बैठक में एडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी, एसडीएम नीतू डांगर, बीडीओ कविंद्र रावत,विधायक प्रतिनिधि चाद बोहरा, जेस्ट प्रमुख किशोर रावत , कनिष्ठ प्रमुख प्रकाश चंद्रा,सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी तथा पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें