Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अमरनाथ यात्रा ड्यूटी के दौरान आईटीबीपी जवान मनोज अटवाल शहीद 7 माह के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

चंपावत:मुख्यमंत्री ने चंपावत को दी 124 करोड़ की सौगात। एमआरआई मशीन व कॉर्बेट ट्रेल का किया शुभारंभ

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

सूचना

: लोहाघाट पाटन नर्सरी में बहे एनएच में यातायात सुचारू अधिशासी अभियंता ने किया निरीक्षण स्वाला में प्रयास जारी

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 16, 2024
लोहाघाट पाटन नर्सरी में बहे एनएच में यातायात सुचारू अधिशासी अभियंता ने किया निरीक्षण स्वाला में प्रयास जारी चंपावत व पिथौरागढ़ जिले की लाइफ लाइन माने जाने वाला टनकपुर पिथौरागढ़ एनएच शुक्रवार को आई भारी बारिश से लोहाघाट के पाटन नर्सरी के पास बह गया था जिस कारण आवाजाही बाधित हो गई थी रविवार को एनएच की मशीनों के द्वारा पहाड़ी को काटकर एनएच को यातायात के लिए सुचारु कर दिया है एनएच खुलने से यात्रियों व प्रशासन ने राहत की सांस ली रविवार को एनएच के अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और एनएच के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए एनएच के अधिशासीअभियंता आशुतोष कुमार ने बताया स्वाला में एनएच खोलने के प्रयास लगातार जारी है रैंप बनाकर फंसे हुए यात्रियों को पैदल निकला जा रहा है उन्होंने बताया अगर पहाड़ी से मलवा पत्थर नहीं आया तो एनएच को आज सोमवार खोल दिया जाएगा खोलने के प्रयास जारी है उन्होंने बताया लोहाघाट की पाटन नर्सरी में वहे एनएच में वैकल्पिक मार्ग तैयार कर लिया गया है जिसमें आज वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है स्वाला को छोड़ अन्य जगहों में बंद पड़े एनएच को खोल दिया गया है अधिशासी अभियंता ने बताया इस आपदा में एनएच को 3 करोड रुपए से अधिक का नुकसान हो गया है

जरूरी खबरें