Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : पूर्व भाजपा विधायक फर्त्याल ने जि0 पं0 टिकट वितरण को लेकर दिखाएं बागी तेवर ।भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ेगी बेटी।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 3, 2025

भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री व भाजपा जिला अध्यक्ष पर लगाए पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के अनदेखी के आरोप।

फर्त्याल के बागी तेवरो से पार्टी में बवाल टूट सकती है भाजपा।

विधायक आवास में हुई समर्थकों की बैठक। लोहाघाट की गरमाई राजनीति।भाजपा द्वारा चंपावत जिले के भाजपा जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही लोहाघाट विधानसभा में भाजपा में बवाल मच गया है ।लोहाघाट विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक व दिग्गज नेता पूरन सिंह फर्त्याल ने टिकट वितरण को लेकर गहरी नाराजगी जताते हुए बगावती तेवर दिखा दिए हैं। फर्त्याल ने लोहाघाट की पाटन पाटनी जिला पंचायत सीट से भाजपा प्रत्याशी सुनीता जोशी के खिलाफ अपनी बेटी सुष्मिता फर्त्याल के चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। विधायक फर्त्याल पाटन पाटनी जिला पंचायत सीट से अपनी बेटी सुष्मिता के लिए टिकट की मांग कर रहे थे। लेकिन पार्टी ने उनकी मांग को अनदेखा कर सुनीता जोशी को टिकट थमा दिया है। गुरुवार को पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने प्रेस वार्ता कर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत व प्रदेश संगठन मंत्री अजय जी पर पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर कांग्रेस से कुछ दिन पूर्व भाजपा में शामिल हुए व पार्टी के खिलाफ कार्य करने वाले लोगों को टिकट देने के गंभीर आरोप लगाए हैं ।फर्त्याल ने कहा वह पार्टी के द्वारा जिन समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं को जिला पंचायत सदस्य के टिकट दिए है उनका खुलकर समर्थन करेंगे और जिन्होंने 2022 विधानसभा चुनाव में उनके व पार्टी के खिलाफ कार्य किया था उनका खुलेआम विरोध करेंगे। पूर्व विधायक ने कहा वह बरसों से पार्टी की सेवा तन मन धन से करते आ रहे हैं ।लेकिन आज भाजपा जिला अध्यक्ष व प्रदेश संगठन मंत्री के कहने पर उन्हें दरकिनार कर पार्टी के खिलाफ कार्य करने वाले लोगों को तबज्जो दी जा रही है ।जिसका वह खुलकर विरोध करते हैं। यहां तक कि उन्हें रायशुमारी में भी नहीं बुलाया गया।मामले को लेकर आज पूर्व विधायक आवास मे उनके समर्थकों की बैठक हुई जिसमें बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। बैठक में मौजूद सभी समर्थकों ने कहा वह हर हाल में पूर्व विधायक के साथ हैं।फर्त्याल के बागी तेवरो से लोहाघाट विधानसभा में भाजपा संकट में आ सकती है फर्त्याल अपनी विधानसभा के कद्दावर नेता हैं तथा बड़ी तादात मे उनके समर्थक हैं। फर्त्याल के बगावत करने से लोहाघाट मे भाजपा में बवाल मच सकता है। और पार्टी के टूटने का संकट भी गहरा रहा है। अब देखना है भाजपा हाई कमान इस मामले को किस प्रकार से देखा है और क्या निर्णय लेता है। फिलहाल लोहाघाट में राजनीतिक गरमा गई है। फर्त्याल के साथ बड़ी तादाद में समर्थक खड़े नजर आ रहे हैं। वही भाजपा जिलाध्यक्ष ने पूर्व विधायक के आरोपों को निराधार बताया है कहा कार्यकर्ताओ की रायशुमारी व प्रदेश प्रभारी के निर्देश पर टिकट दिए गए है।

जरूरी खबरें