Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : उत्तराखंड के पूर्व सीएम महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पद्म भूषण से होंगे सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 25, 2026

उत्तराखंड के पूर्व सीएम महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पद्म भूषण से होंगे सम्मानित उत्तराखंड भाजपा के दिग्गज नेता व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा महाराष्ट्र एवं गोवा के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को देश के प्रतिष्ठित पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित जाएगा। भाजपा नेताओं व उनके समर्थकों ने कहा यह सम्मान उनके दशकों के सार्वजनिक जीवन, राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ सेवा, सादगीपूर्ण आचरण और जनहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का सजीव प्रमाण है। उनका जीवन हम सभी के लिए मूल्यों, अनुशासन और कर्तव्यबोध का मार्गदर्शन करता है।गृह मंत्रालय की ओर से जारी 131 लोगों की सूची में कोश्यारी का नाम सार्वजनिक जीवन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए शामिल किया गया है। उत्तराखंड की राजनीति में ‘भगत दा’ के नाम से पहचाने जाने वाले कोश्यारी के लिए इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस पर होती है, जबकि सम्मान समारोह राष्ट्रपति भवन में मार्च-अप्रैल के बीच आयोजित किया जाता है।


जरूरी खबरें