Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

सूचना

: लोहाघाट:कांग्रेस के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष भागीरथ भट्ट ने भाजपा सरकार को बताया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नजरबंदी की करी निंदा

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 7, 2024
कांग्रेस के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष ने भाजपा सरकार को बताया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नजरबंदी की करी निंदा कांग्रेस के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष भागीरथ भट्ट ने सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा सरकार को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बताया भट्ट ने शनिवार को मीडिया में दिए गए बयान में मुख्यमंत्री के शुक्रवार को हुए लोहाघाट दौरे को सरकारी धन की बर्बादी बताया उन्होंने कहा मुख्यमंत्री एक प्राइवेट स्कूल का उद्घाटन कर प्राइवेट शिक्षा व स्कूलों को बढ़ावा दे रहे हैं और प्रदेश में सरकारी स्कूल बदहाल पड़े हैं विद्यालय के भवन जर्जर हो चुके हैं शिक्षकों की भारी कमी से छात्र-छात्राएं जूझ रहे हैं और मुख्यमंत्री नोनिहालों का भविष्य बनाने की बात कर रहे हैं भट्ट ने कहा कल युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से जन समस्याओं को लेकर मिलने जा रहे थे तो सरकार ने लोकतंत्र की हत्या कर उन्हें नजर बंद और गिरफ्तार कर लिया इसके लिए कांग्रेस पार्टी पुलिस व प्रशासन की घोर निंदा करती है उन्होंने कहा अगर मुख्यमंत्री किसी इंजीनियरिंग कॉलेज या इंटर कॉलेज का उद्घाटन करने आते तो कांग्रेस उनका स्वागत करती भट्ट ने कहा अगली बार से चंपावत जिले में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कांग्रेस पहले प्रशासन से मुख्यमंत्री से मिलने के लिए समय मांगेगी अगर मिलने नहीं दिया गया तो कांग्रेस मुख्यमंत्री के दौरे का लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध करेगी उन्होंने कहा आदर्श चंपावत में पलायन से गांव के गांव खाली हो चुके हैं बेरोजगार युवा होटल में बर्तन धोने को मजबूर है ,स्वास्थ्य शिक्षा व्यवस्था बदहाल हो चुकी है प्रदेश की विकाश योजनाओ में जमकर भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है और सरकार झूठे बयान देकर अपनी पीठ थपथपा रही सरकार में लंबे समय से चार मंत्री पद खाली पड़े हैं पर उन्हें अभी तक भरा गया है एक साल से नगर निकायों में प्रशासक बैठा दिए गए हैं जिस कारण नगरों का विकास कार्य ठप पड़ा है सरकार अभी भी चुनावो से दूर भाग रही है पंचायतो में प्रशासक तैनात कर दिए गए हैं पर पहली बार नियमों को तोड़कर जिला पंचायत में जिला पंचायत अध्यक्ष को प्रशासक नियुक्ति किया गया है सरकार  सहकारी समितियो, महाविद्यालयो तक के चुनाव नहीं करा पाई भट्ट ने कहा सरकार तानाशाही पर उतर चुकी है जिसका कांग्रेस पूरा विरोध करेगी उन्होंने कहा सरकार समय से निकाय व पंचायत चुनाव को संपन्न कराए और संविधान से ना खेल

जरूरी खबरें