: चमोली:माणा दुर्घटना में चार लोगों की मौत 50 सुरक्षित निकाले बाहर
Laxman Singh Bisht
Sat, Mar 1, 2025
माणा दुर्घटना में चार लोगों की मौत 50 सुरक्षित निकाले बाहर
चमोली में माणा में हुए हिमस्खलन में चार लोगों की मौत की सूचना आ रही हैIBEX ब्रिगेड की बचाव टीम के नेतृत्व में हिमस्खलन बचाव अभियान फिलहाल चल रहा है।सड़कें अवरुद्ध होने के कारण निकासी के लिए कुल 06 हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। हेलीकॉप्टरों में भारतीय सेना विमानन के 3 चीता हेलीकॉप्टर, भारतीय वायु सेना के 2 चीता हेलीकॉप्टर और भारतीय सेना द्वारा किराए पर लिया गया एक नागरिक हेलीकॉप्टर शामिल हैं। सेना के मुताबिकफिलहाल, अब तक 50 लोगों को बचाया जा चुका है। दुर्भाग्य से चार की मौत हो गई है। रेस्क्यू अभियान जारी है