Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अगस्त क्रांति पर जिला पत्रकार संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित।

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

सूचना

: चंपावत:बगवाल जल्द शुरू करने पर गहरवाल खाम ने जताई नाराजगी अगले वर्ष से बगवाल में नहीं होगा राजनीतिक कार्यक्रम

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 19, 2024
बगवाल जल्द शुरू करने पर गहरवाल खाम ने जताई नाराजगी अगले वर्ष से बगवाल में नहीं होगा राजनीतिक कार्यक्रम चंपावत जिले के देवीधुरा में रक्षाबंधन के पर्व पर हुई बग्वाल में गहड़वाल खाम के सभी बग्वाली वीरों के पहुंचने से पहले बग्वाल शुरू हो गई । बगवाल समाप्त होने के बाद गहरवाल खाम के लोगों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की देर तक मंदिर परिसर में गहड़वाल खाम के लोग बग्वाल जल्दी शुरू कराने का विरोध जताते रहे। पीठाचार्य कीर्ति बल्लभ शास्त्री के द्वारा सभी खाम के मुखियाओं को बुलाकर समझा बुझा कर विरोध को शांत कराया। गहड़वाल खाम खाम का प्रतिनिधित्व कर रहे दीपक बिष्ट ने बताया कि अगले साल से बगवाल में राजनीतिक कार्यक्रम नहीं करने का निर्णय लिया गया है जिसके बाद सभी बगवाली बीर खुशी-खुशी मां बाराही को प्रणाम कर अपने अपने घरों को वापस लौटे

जरूरी खबरें