Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

लोहाघाट:लोहावती नदी में गिरने से नेपाली नागरिक गंभीर रूप से घायल। अस्पताल में चल रहा उपचार।

लोहाघाट :जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी ने अस्पताल में जाना मरीजों का हाल। मरीजो से पूछी समस्याएं।

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट मे स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ाता कूड़ा। ग्रामीण जिला पंचायत के टैक्स का करेंगे बहिष्कार।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 21, 2025

बीमारियों का बड़ा खतरा।बाराकोट। चंपावत जिले के बाराकोट में स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां किस प्रकार उड़ाई जा रही है इसका उदाहरण बाराकोट के पोखरीखाल मैदान में लगे कूड़े के ढेर से लगाया जा सकता है। कूड़ा बिमारियो को आमंत्रण दे रहा है ।पोखरी खाल खेल मैदान मे खेलने के लिए छोटे बच्चे व बुजुर्ग घूमने के लिएआते है। बाराकोट के निवर्तमान ग्राम प्रधान राजू अधिकारी ने बताया स्वच्छता अभियान के तहत जिला पंचायत ग्रामीणों से लगातार टैक्स वसूल करके अपनी आमदनी बढ़ाती हैं । सुविधा के तौर पर विकासखंड को जिला पंचायत से एक कूड़ा वाहन तक उपलब्ध नहीं है जिससे कि कूड़े को सही जगह पहुंचा दिया जाए । कहा कूड़े के ठीक ऊपर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित है । जिला पंचायत की कार्यप्रणाली से क्षेत्र के लोगों में जिला पंचायत के खिलाफ काफी गुस्सा है। क्षेत्र की जनता का कहना है की अगली बार से जिला पंचायत को टैक्स के रूप में कोई भी धनराशि नहीं दी जाएगी जब तक की क्षेत्र में कूड़ा,, प्रतिदिन नहीं उठाया जाएगा। पूर्व प्रधान प्रशासक राजू अधिकारी ने कहा कूड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है कूड़ेदान भी भर चुके हैं ।लेकिन जिला पंचायत इसकी कोई सुध नहीं ले रहा है ।जिससे बरसात के मौसम में कूड़ा बह कर रोड से बहता हुआ आवासीय क्षेत्रों मे घुस रहा है। जिस कारण बीमारियों का खतरा पैदा हो गया है। निवर्तमान ग्राम प्रधान ने प्रशासन से कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था करने की मांग की है।

जरूरी खबरें