Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल में विधायक के फोन पर “थाने से बोल रहा हूँ” कहने का मामला चर्चा में, उठ रहे कई सवाल

चंपावत में धूमधाम से मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवस। तैयारी बैठक संपन्न।

लोहाघाट:रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होली विजडम स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न।

लोहाघाट:निराश्रित गौ वंशों ने जीआईसी खेल मैदान में जमाया कब्जा खिलाड़ी परेशान।

लोहाघाट: दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग का संतोला डेंजर जोन

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट नगर की तंग गलियों से उठेगा कूड़ा पालिकाध्यक्ष ने कूड़ा वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 8, 2025

.नगर की तंग गलियों से उठेगा कूड़ा पालिकाध्यक्ष ने कूड़ा वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवानानगर पालिका परिषद लोहाघाट ने नगर की विभिन्न छोटी गलियों में घर घर से कूड़ा एकत्र करने की समस्या को देखते हुए एक छोटे वाहन को क्रय किया है। लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा एवं अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी द्वारा हरी झंडी दिखाकर कूड़ा वाहन को कार्यक्षेत्र की और रवाना किया। पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया नगर की कई गलियां तंग होने की वजह से पालिका के वाहन उन गलियों से घर-घर से कूड़ा नहीं उठा पा रहे थे ।समस्या को देखते हुए पालिका के द्वारा एक नए छोटे वाहन को क्रय किया गया ताकि इस समस्या का समाधान हो और तंग गलियों में पालिका का कूड़ा वाहन जाकर घर-घर से कूड़ा एकत्रित करें और नगर वासियों की समस्या का समाधान भी हो और नगर भी स्वच्छ रहे पालिकाध्यक्ष ने समस्त नगर वासियों से कूड़ा वाहन में ही कूड़ा डालने की अपील की हैं। इस दौरान पालिका कर्मी प्रमोद महर ,सुमित गढ़कोटी तथा पर्यावरण मित्र संदीप वाल्मीकि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें