रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : जीजीआईसी लोहाघाट की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन इंटरमीडिएट में महक तो हाई स्कूल में भूमिका ने किया स्कूल टॉप
Laxman Singh Bisht
बोर्ड परीक्षा में जीजीआईसी लोहाघाट की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन इंटरमीडिएट में महक तो हाई स्कूल में भूमिका ने किया स्कूल टॉप
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में अटल उत्कृष्ट रा0 बालिका इंटर कॉलेज लोहाघाट की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय की प्रधानाचार्य राखी सक्सेना ने बताया विद्यालय का बोर्ड परीक्षा शानदार रहा है। बताया इंटरमीडिएट में महक ढेक ने 84% अंक लाकर स्कूल टॉप किया तो वहीं पुष्पा सकलानी 83% अंकों के साथ दूसरे ,आरती जोशी 83% अंकों के साथ तीसरे ,दीपा सामंत 82% अंकों के साथ चौथे तथा अक्षरा विश्वकर्मा 79% अंक लाकर स्कूल में पांचवें स्थान पर रही।
इसके अलावा हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में भूमिका पांडे ने 89% अंकों के साथ विद्यालय को टॉप किया, प्रीति रौतेला 77% अंकों के साथ दूसरे तथा दिया विश्वकर्मा 71.2% अंक लाकर विद्यालय में तीसरे स्थान पर रही। प्रधानाचार्य राखी सक्सेना व विद्यालय स्टाफ के द्वारा सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य राखी सक्सेना ने कहा बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय की छात्राओं के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। उन्होंने सभी उत्तीर्ण् छात्राओं ,अभिभावकों व विद्यालय स्टाफ को बधाई दी। अभिभावकों ने भी बोर्ड परीक्षाफल पर खुशी जताई।
विज्ञापन
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*