Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : जीआईसी बाराकोट के छात्र तेजस का जिला स्टैम ओलंपियाड में प्रथम स्थान

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 19, 2026

जीआईसी बाराकोट के छात्र तेजस का जिला स्टैम ओलंपियाड में प्रथम स्थान

चंपावत जिले के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बाराकोट के छात्र तेजस अधिकारी ने 18 फरवरी 2026 को जनपद स्तरीय स्टैम ओलंपियाड में प्रथम स्थान प्राप्त कर फिर से अपना तथा विद्यालय का नाम रोशन किया है। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बाराकोट के छात्र तेजस अधिकारी ने डाइट लोहाघाट में आयोजित जनपद स्तरीय स्टैम ओलंपियाड में प्रथम स्थान प्राप्त कर पुनः अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं के बीच एक सामान्य पृष्ठभूमि के छात्र ने सीमित संसाधनों में जिस प्रकार इस प्रतियोगिता में खुद को साबित किया है वह काबिले तारीफ है। ज्ञात हो कि पूर्व में भी तेजस अधिकारी जो कि कक्षा 7 के छात्र हैं राज्य स्तरीय सामान्य ज्ञान महोत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ा चुके हैं ।जिसके लिए उन्हें जिलाधिकारी द्वारा भी पुरस्कृत किया गया है ।तेज़स की इस शानदार सफलता पर विद्यालय में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आशीष ओली ने विश्वास जताते करते हुए कहा कि भविष्य में तेजस अधिकारी और अधिक मेहनत से सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। साथ ही विद्यालय के अन्य छात्र छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन की भी कामना की गई ।इस अवसर पर हुए कार्यक्रम में मार्गदर्शिका शिक्षिका श्रीमती गीता सांगुड़ी, सरवन सिंह, श्रीमती पूनम भट्ट, रामकिशोर, माधवानंद जोशी, श्रीमती मीना गोस्वामी, श्रीमती किरण, श्रीमती ममता बोहरा, आदि शिक्षक शिक्षिकाएं और कार्यालय कर्मी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें