Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

सूचना

रिपोर्ट :जगदीश जोशी : बाराकोट के राजकीय संस्थानो को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से जाना जाए :बगौली

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 8, 2025

राजकीय संस्थानो को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से जाना जाए :बगौली

बाराकोट ने एक दर्जन से अधिक दिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी।बाराकोट के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख नंदा बल्लभ बगोली ने शासन प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि बाराकोट ब्लॉक के राजकीय संस्थानो को क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो के नाम से जाना जाय। पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली ने कहा कि बाराकोट विकासखण्ड से एक दर्जन से ज्यादा स्तंत्रता संग्राम सेनानी हैं जिन्होंने देश को आजाद करने के लिए अपना पूरा सहयोग किया तथा यातनाएं सही। लेकिन उनके सम्मान के लिए आज तक सरकार ने अभी तक किसी संस्था या भवनों को उनके नाम से नहीं बनाया। उन्होंने कहा कि ये क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की अनदेखी हैं। उन्होंने शासन प्रशासन से जल्द बाराकोट के राजकीय संस्थाओं को स्तंत्रता संग्राम सेनानियो के नाम से करने की मांग की हैं।उन्होंने बताया बाराकोट क्षेत्र से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो में स्व 0कल्याण सिंह अधिकारी, शेर सिंह अधिकारी, गणेश सिंह अधिकारी, दान सिंह अधिकारी, बची सिंह अधिकारी, नैन सिंह अधिकारी, चन्द्र सिंह अधिकारी, ऐसे अन्य स्तंत्रता संग्राम सेनानी थे जिन्होंने देश को आजाद कराया था।

जरूरी खबरें