Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

चंपावत:ग्राम पंचायतों के उप प्रधान पदों हेतु सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम घोषित; 15 जुलाई को ही होगा नामांकन, मतदान और

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

लोहाघाट क्षेत्र के मास्टर प्लान-2041 पर आमजन से मांगे गए सुझाव।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट में सात दिनी राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का भव्य उद्घाटन

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 25, 2025

लोहाघाट में सात दिनी राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का भव्य उद्घाटनस्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लोहाघाट के द्वारा सुई पऊ में आयोजित सात दिनी राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का शुभारंभ मंगलवार को प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर अपराजिता के द्वारा किया गया । विशिष्ट वक्ता के तौर पर डॉ. सुशीला चौबे, राजकीय प्राथमिक आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्राचार्य, और डॉ. मदन लाल, प्राचार्य, प्राथमिक विद्यालय पऊ ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपने अनुभव और प्रेरणादायक विचारों से उपस्थित जनसमूह का उत्साह बढ़ाया ।शिविर का सफल आयोजन डॉ. स्वाति बिष्ट के कुशल संचालन में किया गया।सह कार्यक्रम अधिकारी के साथ मिलकर डॉ. स्वाति ने सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन सुनिश्चित किया। आयोजन टीम में मीना मेहता, उमेश पुनेठा, सुनील राय एवं राहुल सामंत के द्वारा सहयोग किया गया जिन्होंने कार्यक्रम की सुचारु रूपरेखा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।डॉ स्वाति बिष्ट ने बताया इस विशेष शिविर का उद्देश्य युवा पीढ़ी में राष्ट्रीय सेवा की भावना का संचार करना और सामाजिक-शैक्षिक विकास के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करना था। प्रतिभागियों ने शिविर के दौरान सामुदायिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर चर्चा की। शिविर में विभिन्न कार्यशालाएँ एवं समूह चर्चाओं का आयोजन किया गया, जिससे युवाओं में एकता, सहयोग एवं समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना प्रबल हुई।कार्यक्रम में मौजूद विशेषज्ञों ने भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों की निरंतरता बनाए रखने का आश्वासन देते हुए कहा आने वाले समय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत और भी कई ऐसे शिविरो का आयोजन किया जाएगा। कहा इस तरह के आयोजनों से युवाओं में देशभक्ति और सामाजिक सेवा की भावना को बढ़ावा मिलेगा, जो हमारे राष्ट्र के उज्जवल भविष्य की कुंजी साबित होगी।इस तरह के आयोजन न केवल शैक्षिक संस्थानों के लिए प्रेरणास्पद रहते है, बल्कि युवाओं को देश सेवा के प्रति जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

जरूरी खबरें