रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत पहुंचने पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी का भव्य स्वागत
Laxman Singh Bisht
Sat, Jan 10, 2026
चंपावत पहुंचने पर अनुसूचित मोर्चा प्रदेश मंत्री सूरज का भव्य स्वागत
चंपावत। भाजपा के प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार चंपावत पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सूरज प्रहरी का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत कर उन्हें बधाई दी है। साथ ही भाजपा प्रदेश नेतृत्व का सभी कार्यकर्ताओं ने आभार जताया है।शनिवार को प्रदेश मंत्री अनुसूचित मोर्चा बनने के बाद पहली बार जनपद चंपावत के तल्लादेश क्षेत्र पहुंचने पर सूरज प्रहरी का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। सभी लोगों ने कहा कि प्रहरी को भाजपा नेतृत्व की ओर से जो दायित्व सौंपा गया है वह आने वाले समय में संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। नव नियुक्त अनुसूचित मोर्चा सूरज प्रहरी ने प्रदेश नेतृत्व व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस दौरान स्वागत करने वालों में जिला पंचायत सदस्य शैलेश जोशी, सभासद बबीता प्रहरी, प्रेमा चिलकोटी, अनीता प्रहरी , दलीप सिंह महर, कैलाश अधिकारी, पारस महर, सीमा देवी, मोहनी देवी, अजय प्रहरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।