Sunday 21st of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीईएफसी सीजन 3 फुटबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन बनी फाल्कन फायर। मॉन्स्टर हंटर को दी मात

बाराकोट में गेराज में काम करने वाले मिस्त्री ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या।

लोहाघाट:कूलेंट लीक होने से मरोड़ा खान में खड़ी हुई टनकपुर डिपो की रोडवेज बस।

चंपावत:चल्थी क्षेत्र में नहीं हो रहा है अवैध खनन वायरल वीडियो पुराना :जिला खान अधिकारी

लोहाघाट:मरोड़ाखान क्षेत्र में पैराफिट्स निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल डीएम से जांच की मांग।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत:र्निमाणाधीन डाबरी मोटरमार्ग पर लोनिवि की घोर लापरवाही।विभाग के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की दी चेतावनी।

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 1, 2024
र्निमाणाधीन डाबरी मोटरमार्ग पर लोनिवि की घोर लापरवाही।विभाग के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश । चंपावत जिले के रीठासाहिब के मजेड़ा समाधि से डाबरी तक दो किलोमीटर मोटर मार्ग का र्निमाण करने में विभाग को दो वर्ष से अधिक हो गये हैं क्षेत्र के ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया,अभी तक 60% कार्य भी विभाग द्वारा नही हुआ है !दरसल उक्त मोटर मार्ग के प्रथम चरण का कार्य 6 जनवरी 2022 से प्रारंम्भ हो गया था ,जिसका कार्य पूर्ण होने की अवधि 6 जुलाई 2022 तक थी। विभाग की घोर लापरवाही व मिलीभगत से अभी तक सिर्फ़ 60% कार्य हुआ है उसमे भी भी विभाग की सर्वे के मानकों से रोड का कटान गलत किया गया है । और विभाग कहता है कि हमने रोड के समरेखण में कोई बदलाव नही किया है ! जबकि कार्य स्थल पर कटान बिन्दु से 200 मीटर बाद सड़क मानको के अनुरुप नही कट रही है ,जो सड़क का समरेखण विन्दु है उससे 25 से 35 मीटर ऊचाई देकर सड़क को काटा जा रहा है ! और उससे भी मात्र 3 मीटर चौड़ाई दी जा रही है !विभाग इतना लिप्त है कि दो वर्ष तक उसी टैंडर में समय विस्तार देता जा रहा है ! सरकार के धन का दुरुपयोग करता रहा है !इस सम्बन्ध में ग्रामीणों ने . मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखकर अवगत कराया , फिर भी विभाग के कानों में जू तक नही रैगी इससे स्पस्ट होता है कि लोनिवि चंपावत की कोई न कोई बड़ी मिली भगत है ! नही तो क्यों छ माह की अवधि में पूर्ण होने वाला कार्य दो वर्ष से भी अधिक समय तक लटका दिया है , जिससे ग्रामीणों के अन्य खेत भी वर्षा के पानी से बह रहे हैं, इस लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोस बड़ गया है , ग्रामीणों का कहना है कि यदि उच्च अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण तुरंन्त नही किया गया तो हमें उच्च कानूनी कार्यवाही करने को मजबूर होना पड़ेगा !हम तुरंन्त ही विभाग पर कानूनी कार्यवाही करेंगे ! आक्रोश जताने में त्रिलोचन जोशी, तारादत्त जोशी ,चिन्तामणी, मुकेश टिटगाँई, शंकरदत्त जोशी मनोज कुमार, मोहन चंद्र टिटगाँई , मथुरादत्त जोशी आदि उपस्थित थे ।

जरूरी खबरें