Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सुई बिसंग आषाढी वायुरथ महोत्सव की तैयारी को लेकर कमेटी ने डीएम से की मुलाकात

चंपावत:कांग्रेस ने भाजपा सरकार व एसएसपी नैनीताल का फूंका पुतला

लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से मजबूत दावेदारी करेंगे भेषज संघ संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा

चंपावत:नोटिस सुनवाई, निस्तारण एवं विभिन्न फार्मों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्रो में धान की खेती में लगा रोग। किसानो की प्रशासन से रोकथाम की मांग।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बाराकोट टैक्सी स्टैंड में मलवा डालने पर वाहन चालकों ने जताई नाराजगी कार्यवाही की मांग।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 21, 2026

बाराकोट टैक्सी स्टैंड में मलवा डालने पर वाहन चालकों ने जताई नाराजगी कार्यवाही की मांग।

लोहाघाट के बाराकोट टैक्सी स्टैंड में अज्ञात वाहन चालक के द्वारा भवन निर्माण से निकला मलवा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे डाल दिया। मलवा डाले जाने पर बाराकोट टैक्सी स्टैंड के वाहन चालकों ने गहरी नाराजगी जताते हुए प्रशासन से संबंधित वाहन चालक का पता लगाकर कार्यवाही की मांग की है। वाहन चालक उमेश कालाकोटी ,जगदीश कुमार आदि ने बताया देर रात किसी अज्ञात वाहन चालक के द्वारा टैक्सी स्टैंड में मलवा डाल दिया है। जिस कारण अब उन्हें अपनी गाड़ियां पार्क करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तथा दुर्घटना की संभावना बनी हुई हैं। वाहन चालकों ने बताया टैक्सी स्टैंड ना होने के कारण उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे वाहन खड़े करने पड़ते हैं। पर उसमें भी अब लोगों के द्वारा अपने भवन निर्माण का मलवा डाल दिया जा रहा है। जिस कारण स्टैंड के वाहन चालकों में गहरी नाराजगी है। सभी वाहन चालकों के द्वारा मलबा हटाने तथा आरोपी वाहन चालक पर कार्रवाई की मांग प्रशासन से की जा रही है। तथा टैक्सी स्टैंड मे सीसीटीवी लगाने तथा खराब हुए सीसीटीवी कैमरो की मरम्मत की मांग की है।

जरूरी खबरें