Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

लोहाघाट:ऑपरेशन प्रहार लोहाघाट पुलिस ने 4.36 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

लोहाघाट:30 जून को मुख्यमंत्री आवास देहरादून में गरजेंगे गुरिल्ला 01 जुलाई को करेंगे सचिवालय कूच।

चंपावत:मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना से वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा आर्थिक संबल

सूचना

: चंपावत:मूलाकोट में गुलदार का आतंक ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट पूर्व में बुजुर्ग पर भी हमला कर चुका है गुलदार गांव में दहसत 

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 24, 2024
मूलाकोट में गुलदार का आतंक ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट पूर्व में बुजुर्ग पर भी हमला कर चुका है गुलदार गांव में दहसत चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के मुलाकोट के कांडे तोक में गुलदार ने आतंक मचाया हुआ है जहां गुलदार ने बीते 19 जुलाई को खेत में काम कर रहे बुजुर्ग लक्ष्मण सिंह पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था तो वही आज बुधवार को गुलदार ने एक बार फिर खेत में घास चर रही ग्रामीण देव सिंह की बकरी पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया ग्रामीणों के द्वारा हल्ला मचाने पर गुलदार बकरी को मौके पर छोड़ जंगल की ओर फरार हो गया वही गुलदार द्वारा लगातार हमला करने से ग्रामीण दहशत में आ गए हैं ग्रामीणों की सूचना पर बनकर्मी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग से पीड़ित ग्रामीण को मुआवजा देने तथा पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है ग्रामीणों ने कहा गांव में गुलदार के हमले बढ़ते जा रहे हैं पूर्व में ग्रामीण पर गुलदार ने जानलेवा हमला किया था गुलदार से गांव में बच्चों, महिलाओ जानवरों को भारी खतरा पैदा हो चुका है ग्रामीणों मे वन विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश है ग्रामीण वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग कर रहे हैं ग्रामीणों ने कहा अगर गुलदार कोई गंभीर घटना करता है उसकी पूरी जिम्मेदारी वन विभाग की होगी वही ग्रामीणों के द्वारा गांव में गस्त की जा रही है ग्रामीणों ने कहा पिंजरा लगाने की मांग पर बन कर्मियों का कहना है पिंजरा लगाने के लिए देहरादून से अनुमति लेनी पड़ती है फिलहाल ग्रामीण वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग कर रहे हैं

जरूरी खबरें