Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

लोहाघाट:लोहावती नदी में गिरने से नेपाली नागरिक गंभीर रूप से घायल। अस्पताल में चल रहा उपचार।

लोहाघाट :जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी ने अस्पताल में जाना मरीजों का हाल। मरीजो से पूछी समस्याएं।

चंपावत:एकल, परित्यक्ता और विधवा महिलाओं को गाँव में ही रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : हल्द्वानी: परिवार सहित लोहाघाट विधायक के घर के बाहर धरने पर ठेकेदार । विधा0 के बेटे पर काम का रुपया न देने का लगाया आरोप

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 19, 2025

लोहाघाट विधायक का बेटा है ठेकेदारहल्द्वानी मे अपने परिवार और बच्चों के साथ गुरुवार को लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के घर के बाहर धरने में बैठे सब कांट्रेक्टर गौरव सिंगवाल व अन्य सब कांट्रेक्टरो ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के ठेकेदार लोहाघाट विधायक के बेटे सुंदर अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदार सुंदर अधिकारी के द्वारा कौन्ता पटरानी मोटर मार्ग का ठेका लिया गया था ।जिसमें उनको सुंदर अधिकारी के द्वारा सब कांटेक्टर के रूप में कार्य दिया गया था। लेकिन काम पूरा हो जाने के बावजूद भी 8 महीने से सभी सब कांटेक्टर, ठेकेदार सुंदर अधिकारी के घर के चक्कर लगाकर थक गए हैं लेकिन उनका पैसा नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि लगभग करोड़ों रुपया ठेकेदार द्वारा सब कांटेक्टरो को देना है और अब उनकी हालत ऐसी हो गई है कि अब वह अपना परिवार चलाने में भी असमर्थ हैं इसलिए अपने परिवार के साथ वह ठेकेदार के हल्द्वानी स्थित आवास के बाहर सड़क में धरना दे रहे हैं ।उन्होंने बताया कि लगभग एक ठेकेदार का 70 से 80 लाख रुपया ठेकेदार द्वारा देना है ऐसे कई ठेकेदार हैं जिनका बकाया है। वहीं एसडीएम के यहां भी शिकायत की गई है जिसमें एसडीएम का कहना है कि संबंधित मामले में विभागीय अधिकारियों और श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। प्रदर्शन करने आए सब कांटेक्टरों ने बताया कि ठेकेदार सुंदर अधिकारी लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के बेटे हैं ।इसलिए रसूख के चलते वह उनका उत्पीड़न कर रहे हैं तथा जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वही सब कॉन्ट्रैक्टरो ने ठेकेदार सुंदर अधिकारी पर उनके साथ मारपीट करने व गाड़ी से कुचलने का प्रयास करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। सभी ठेकेदार हल्द्वानी स्थित लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के आवास के बाहर परिवार सहित सड़क में धरने में बैठ गए जहां ठेकेदार सुंदर अधिकारी व आंदोलनकारी ठेकेदारों के बीच जोरदार बहस हुई। वही ठेकेदार सुंदर अधिकारी के द्वारा अपने ऊपर लगे सभी आरोपो को निराधार बताते हुए कहा उन्होंने किसी का कोई पैसा नहीं देना है। मामले में ठेकेदार सुंदर अधिकारी व ठेकेदारो के बीच हुई झड़प का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। मालूम हो ठेकेदारों के द्वारा सड़क निर्माण स्थल में भी धरना दिया गया था जहां से उन्हें प्रशासन के द्वारा जबरन उठा दिया गया।"काली कुमाऊं खबर" में पंचायत चुनाव के विज्ञापन व खबर चलाने के लिए 9761602741 पर संपर्क करें ।

जरूरी खबरें