रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : हल्द्वानी:लोहाघाट के शिक्षक शंकर अधिकारी को मिला देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान 2026।
Laxman Singh Bisht
शिक्षक शंकर अधिकारी को मिला देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान 2026।
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने किया सम्मानित।

अमर उजाला और एमआईईटी (MIET) के तत्वावधान में नवाचारी कार्यों के लिए दिए जाने वाला यह सम्मान हल्द्वानी में आयोजित सम्मान समारोह में लोहाघाट के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाटन पाटनी में कार्यरत शिक्षक शंकर सिंह अधिकारी को दिया गया है।शैक्षिक नवाचारी संवाद के संस्थापक शिक्षक शंकर अधिकारी को यह पुरस्कार उत्तराखण्ड के अध्यापक अध्यापिकाओं के सहयोग से प्रारम्भिक स्तर के शिक्षार्थियों के अधिगम स्तर में सुधार के प्रयास हेतु किए जा रहे कार्यों के लिए दिया गया है।ज्ञात हो कि *शैक्षिक नवाचारी संवाद* द्वारा कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के शिक्षार्थियों के लिए विगत 5 सालों से लगातार प्रतिदिन दैनिक योगासन, सामान्य ज्ञान, दैनिक जानकारी प्रदान करने के साथ साथ क्विज आयोजन, प्रश्नपत्र निर्माण आदि कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा शिक्षक शिक्षिकाओं को आईसीटी में दक्ष बनाने के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण/ कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाता है।अधिकारी को यह पुरस्कार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा दिया गया।
विज्ञापन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*
चंपावत:26 सितंबर को भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते डीएम की जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील।
चंपावत:मौसम विभाग के रेड अलर्ट के चलते चम्पावत में 26 सितम्बर को विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश