Monday 9th of February 2026

ब्रेकिंग

पाटी :डीएम ने स्वयं सत्यापित किया प्रकरण, कमला देवी को योजनाओं का मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई

लोहाघाट:किसान का बेटा ही मवेशीयों के मर्म व दर्द को जानता है डॉ जेपी यादव बने गाय के लिए देवदूत।

उत्तरायणी कौतिक में छाए चंपावत मॉडल जिले के जैविक उत्पाद व स्वाद "ब्रांड एंबेसडर" बनी गीता धामी।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : हल्द्वानी:गौला पार मे बंद बोरे में मिली लापता बच्चे की लाश क्षेत्र में सनसनी। पुलिस मौके पर।

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 5, 2025

बंद बोरे में मिली लापता बच्चे की लाश क्षेत्र में सनसनी। पुलिस मौके पर। सोमवार से लापता था बच्चा

जनता में फैला भारी आक्रोश। हत्यारे को पकड़ने की मांग।

पुलिस ने जताई हत्या की आशंका। पीएम रिपोर्ट के बाद होगा मौत का खुलासा।

गौलापार क्षेत्र में भारी आक्रोश।हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में मंगलवार की सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। गोलापार में खेत के पास एक कट्टे में 10 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान मजदूर के बेटे के रूप में हुई है मृतक बच्चे का पिता बटाई पर खेती करता हैं। बच्चा सोमवार दोपहर से लापता था।सुबह खेत में काम कर रहे मजदूरों को एक कट्टे से तेज दुर्गंध आई। शक होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर काठगोदाम थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला गला घोंटकर हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है।हत्या के कारणों और हत्यारे की तलाश में पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। क्षेत्र के संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।इस जघन्य अपराध ने पूरे गौलापार क्षेत्र को दहशत में डाल दिया है। स्थानीय लोग घटना से आक्रोशित हैं। लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द हत्यारे को पकड़ने की मांग की है।

जरूरी खबरें