Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:जीआईसी बाराकोट के छात्र-छात्राओं की गुहार शिक्षक दे हमें सरकार

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : हल्द्वानी:आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करें पुलिस अधिकारी:आईजी रिद्धिम अग्रवाल।

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 20, 2025

आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करें पुलिस अधिकारी:आईजी रिद्धिम अग्रवाल।

कुमायूं परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक (IG) रिद्धिम अग्रवाल ने आज हल्द्वानी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें उन्होंने शहर के सत्यापन अभियान, साइबर क्राइम और बेसिक पुलिसिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर खुलकर चर्चा की आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि अवैध गतिविधियों को रोकने और अपराधियों की पहचान के लिए सत्यापन अभियान को तेज किया गया है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अवश्य कराएं, जिससे कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा सके। उन्होंने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई और बताया कि पुलिस साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल अपराधों पर कड़ी नजर रख रही है। इसके लिए उन्होंने कहा नागरिकों को भी सतर्क रहने और संदिग्ध लिंक या फोन कॉल्स से बचने की सलाह दी गई।आईजी अग्रवाल ने बेसिक पुलिसिंग को बेहतर बनाने पर जोर देते हुए कहा कि जनता और पुलिस के बीच संवाद को और मजबूत किया जाएगा। थाना स्तर पर पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करें।

जरूरी खबरें