रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : उत्तराखंड में हो रहे अवैध खनन पर हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत ने लोकसभा में उठाए सवाल।
Laxman Singh Bisht
Thu, Mar 27, 2025
उत्तराखंड में हो रहे अवैध खनन पर हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत ने लोकसभा में उठाए सवाल।
उत्तराखंड में हो रहे अवैध खनन पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोक सभा में सवाल उठाया है।उत्तराखंड के पूर्व सीएम और हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य के मैदानी जनपदों में हो रहे अवैध खनन व ओवरलोड वाहनों द्वारा की जा रही सड़क दुर्घटनाओं के मामले में संसद में सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार व उत्तराखण्ड सरकार से अवैध खनन पर रोक लगाने तथा ओवर लोड वाहनों को किसी भी स्थिति में रात्रि में न चलने देने की मांग की है। हालाँकि सांसद ने इस सबके लिए स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराकर अपनी सरकार का बचाव भी किया। दूसरी और उत्तराखंड भाजपा सरकार ने खनन पर सफ़ाई देते हुए उनके सभी आरोपों को ख़ारिज करते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विस्तृत रूप से जानकारी दी है। वहीं पूर्व सीएम के द्वारा अपनी सरकार के खिलाफ लोकसभा में उठाए गए सवाल खुद अपने आप में एक बड़ा सवाल है।
