रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर
Laxman Singh Bisht
Fri, Jul 3, 2026
.बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत जिले के विकासखंड बाराकोट में मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंपावत डॉ देवेश चौहान के निर्देश पर प्रथम चरण हेतु निर्धारित दिनांक व समय पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने हेतु समस्त चिकित्सा दल की तैनाती की जा रही है बाराकोट विकासखंड में प्रथम चरण दिनांक 4 जुलाई से 6 जुलाई तक है चिकित्सा शिविर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराकोट मे आयोजित किया जाएगा।जिसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोनिका गिरी ,अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजीव चौहान, छाती रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रविंद्र सिंह बोहरा ,नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विराज राठी ,दंत रोग विशेषज्ञ ,डॉक्टर अरुण मिश्रा छय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सोनाली मंडल उपस्थित रहेंगे। शिविर प्रातः 11:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।