Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 3, 2026

फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

जब भी कोई आपदाएं आती है अग्नि दुर्घटनाएं होती हैं या कोई वाहन दुर्घटना होती है तो सबसे पहले मौके पर लोगों की जान बचाने के लिए फायर कर्मी पहुंचते हैं ।यह वह फायर कर्मी है जो अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों की जान बचाते हैं तथा उनकी जान माल की रक्षा करते हैं। पर उसके बावजूद पुलिस विभाग के द्वारा फायर कर्मियों के लिए एएसआई के पद सृजित नहीं किए गए हैं जिस कारण उन्हें एएसआई पद पर प्रोन्नति नहीं मिल पा रही है ।जबकि पुलिस कर्मियों को एएसआई पद पर प्रोन्नत किया जा रहा है। मामले में लोहाघाट निवासी राज्य आंदोलनकारी राजू गढ़कोटी ने फायर कर्मियों की इस समस्या को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सम्मुख रखते हुए उन्हें ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से गढ़कोटी ने बताया शासन द्वारा पुलिस की सभी शाखों में पुलिस कर्मियों को पदोन्नति के अवसर देने के लिए वर्ष 2022 में एएसआई के पदों को सृजन करने के लिए शासनादेश जारी किया गया था ।लेकिन इस परिधि में फायर कर्मियों को शामिल न किए जाने से फायर कर्मियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस परिधि में फायर कर्मियों को फायर कर्मियों को शामिल न किए जाने से फायर कर्मियों को न तो पूर्व की भांति 20 वर्ष की सेवा के उपरांत 4600 ग्रेड पे का लाभ मिल पा रहा है और ना ही एएसआई के समकक्ष पदों में पदोन्नति का लाभ मिल रहा है। जिस कारण पुलिस की अन्य शाखाओ के सिपाही वरिष्ठ फायर कर्मियों का अधिकारी बन गए हैं जो सेवा अवधि एवं मुख्य आरक्षी के पद में जूनियर थे। शासनादेश जारी करने में हुई चूक से फायर कर्मियों के साथ ही फायर कर्मियों के परिवार में भी हताश वह निराश है ।फायर कर्मियों को इस कारण विभिन्न स्तर पर उपेक्षा का सामना करना पड़ता है तथा उनके पारिवारिक जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है ।उन्होंने कहा शासन स्तर पर हुई इस चूक से पुलिस जैसे महकमें में दो राहे बन रही है जो प्रतिकूल प्रभाव डाल रहे हैं ।जिस पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है जिससे सभी फायर कर्मियों को भी समान रूप से आगे बढ़ने के अवसर मिल सके। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हुए कहा उक्त महत्वपूर्ण बिंदु पर संज्ञान लेते हुए फायर कर्मियों को समान रूप से एएसआई के पद सृजित कर पदोन्नति के अवसर देकर अनुग्रहित करें। मालूम हो फायर कर्मी लंबे समय से इस मांग को कर रहे हैं पर शासन के द्वारा अभी उनकी मांगों को अनदेखी किया गया है ।जबकि फायर कर्मियों का काम काफी कठिन है कई जगह आग बुझाने व घटना दुर्घटना के वक्त रेस्क्यू कार्यों में फायर कर्मी घायल हो जाते हैं। शासन ने फायर कर्मियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए उनकी मांगों को पूरा करना चाहिए।

जरूरी खबरें