Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:धौन–बड़ौली सड़क का एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण मार्ग सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

भिंगराड़ा:प्रशासन का सहयोग न मिलने से ग्राम प्रधान ने स्वयं के संसाधनों से शुरू कराया नैनीताल बैंक रोड का सुधारीकरण

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : धर्मनगरी हरिद्वार में इंसानियत हुई शर्मसार गर्भवती को अस्पताल में फर्श पर कराना पड़ा प्रसव।

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 1, 2025

.इंसानियत हुई शर्मसार गर्भवती को अस्पताल में फर्श पर कराना पड़ा प्रसव।

धर्मानगरी हरिद्वार में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें एक मजदूर की गर्भवती पत्नी को अस्पताल में भर्ती करने से डॉक्टर ने मना कर दिया। महिला दर्द से कराहती रही लेकिन डॉक्टरो ने उसे देखा तक नही।महिला को फर्श पर ही अपने बच्चे को जन्म देना पड़ा ।परिवार का आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सलोनी ने महिला को अस्पताल से बाहर निकालते हुए कहा कि यहा डिलीवरी नहीं होगी और उसे बेसहारा छोड़ दिया ।अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने भी मदद करने से इनकार किया। अंततः आशा वर्कर ने महिला को अपने साथ लेकर फर्श प्रसव कराया। घटना के दौरान डॉक्टरों ने आशा वर्कर के साथ भी अमानवीय व्यवहार किया और कहा तेरा मरीज है तू ही फर्श साफ कर ।वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए गए। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला दर्द से फर्श पर बैठी चीख रही थी और अस्पताल स्टाफ मूकदर्शक बना खड़ा रहा। इस मामले में सीएमओ आरके सिंह ने आशा वर्कर की साजिश का दावा किया है। उन्होंने कहा कि महिला को रात में एडमिट किया गया था और डिलीवरी अस्पताल में ही हुई है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी।

जरूरी खबरें