Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट मे बृहद स्वास्थ्य मेले का आयोजन सैकड़ो लोगों ने लिया लाभ।

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 23, 2025

.बाराकोट मे बृहद स्वास्थ्य मेले का आयोजन सैकड़ो लोगों ने लिया लाभ।

विशेषज्ञ चिकित्सको ने मरीजों का किया उपचार। 11 दिव्यांगों के बने प्रमाण पत्र।स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान व वृहद मेगा हेल्थ कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी चम्पावत के संरक्षण तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान के नेतृत्व में आज एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराकोट में किया गया।शिविर में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सोनाली मंडल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मृणालिनी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विराज राठी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. धनंजय पाठक, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. शशांक अधिकारी, मनोचिकित्सक डॉ. आशुतोष बहुगुणा एवं पैथोलॉजिस्ट डॉ. सिद्धार्थ त्यागी सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएँ दीं।राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत काउंसलर हरीश पांडे ने 35 लोगों की काउंसलिंग की।वहीं CPHC कोऑर्डिनेटर संगीता जोशी, NCD कोऑर्डिनेटर ममता मिश्रा व DDRC नोडल अनुष्का गुप्ता की देखरेख में टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। एसटीएस हरिमोहन बोहरा ने 11 जनप्रतिनिधियों को निश्चय मित्र बनाया।

शिविर की प्रमुख उपलब्धियाँ:

ओपीडी उपचार - 205

एएनसी जाँच - 20

हीमोग्लोबिन जाँच - 20

टीबी जाँच - 12

निश्चय मित्र रजिस्ट्रेशन - 12

काउंसलिंग - 50

बच्चों का टीकाकरण - 10

रक्तदान - 2 यूनिट

ब्लड डोनेशन रजिस्ट्रेशन - 40

एक्स-रे - 28

दिव्यांग प्रमाण पत्र - 11

एनसीडी स्क्रीनिंग - 80शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बारकोट के समस्त स्वास्थ्य कर्मियों मिर्तोली, बर्दाखान, रावलगांव के CHO तथा मिर्तोली और मऊ के फार्मासिस्टों ने सहयोग दिया।कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सीमा आर्या, जिला पंचायत सदस्य मनीषा कलाकोटी, ग्राम प्रधान पंकज कुमार, ग्राम प्रधान ललित प्रसाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश बोहरा, बीडीसी सदस्य जगदीश बोहरा एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में हुआ।

जरूरी खबरें