Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

: लोहाघाट के ग्राम पाटन पाटनी में राधा कृष्ण मंदिर की हुई प्राण प्रतिष्ठा, भंडारा में सैकड़ों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 3, 2025
लोहाघाट के ग्राम पाटन पाटनी में राधा कृष्ण मंदिर की हुई प्राण प्रतिष्ठा, भंडारा में सैकड़ों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण जनपद चम्पावत के लोहाघाट ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पाटन पाटनी में राधा कृष्ण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम किया गया। स्थानीय शशांक पाण्डेय ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर गणेश पूजा,पुण्या वाचन,प्रतिमा पूजन,मूर्ति स्थापन आदि किया गया। वहीं इस मंगल अवसर पर सुबह से ही मंदिर में पूजा अर्चना का दौर जारी रहा। महिलाओं ने मंदिर में मंगल गीत गाकर एवं भक्ति गीत से पूरे मंदिर परिसर को भक्ति भाव में लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं कार्यक्रम के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे सैकड़ों लोगो ने प्रसाद ग्रहण करके पुण्य लाभ कमाया। पाटन पाटनी में बना यह मंदिर राधा कृष्ण की भक्त बहन कलावती पाटनी के दिशा निर्देशन में बना है। पंडित शेखर पाटनी के पौरोहित्य में पूजा अर्चना के बाद होम यज्ञ आदि कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर मूर्ति को गंगाजल से स्नान कराया गया एवं मूर्ति को नए वस्त्र पहनाए गये। बीज मंत्रों का पाठ करके प्राण प्रतिष्ठा की गई। कार्यक्रम में पंडित उमेश चन्द्र पाटनी, पंडित संजय पाटनी,पंडित कामेश पाटनी,पंडित चारू पाटनी, पंडित शेखरानंद पाटनी, पंडित चंद्रकांत पाटनी,हेम पाटनी, हरीश पाटनी, नवीन पाटनी, संजय पाटनी,विनीत पाटनी, ललित पाटनी, नवीन पाटनी, हिमांशु पाटनी, दीप पाटनी, मोहित पाटनी, हरीश तिवारी, बबलू पाटनी, पंकज पाटनी, समेत सैकड़ों महिलाएँ शामिल रही।

जरूरी खबरें