Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी पति गिरफ्तार। प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने नदी में कूद कर ली थी आत्महत्या।

Laxman Singh Bisht

Thu, May 8, 2025

पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी पति गिरफ्तार।

प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने नदी में कूद कर ।कर ली थी आत्महत्या।

कोतवाली पंचेश्वर में दिनांक 12 अप्रैल 2025 को वादी द्वारा की गई प्रथम सूचना रिपोर्ट मे वादी ने बताया उसके बहनोई द्वारा उसकी बहन के साथ आये दिन मारपीट व गाली गलौच कर परेशान किया जाता है। बहनोई के व्यवहार से तंग आकर उसकी बहन के द्वारा नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली गई । मामले की गंभीरता को देखते हुए तहरीर के आधार पर कोतवाली पंचेश्वर में नियमानुसार धारा 108, 115(2), 352 BNS* पंजीकृत किया गया। एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस ने आज 8 मई को अभियुक्त जोगा राम (59)पुत्र स्व0 कालू राम निवासी - ग्राम कलोटा, पीपलखान (चंपावत) को प्रयाप्त सबूतो के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।न्यायालय ने अभियुक्त को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के निर्देश दिए। घटना की की विवेचना उ0नि0 पिंकी धामी कोतवाली पंचेश्वर द्वारा की जा रही है।

जरूरी खबरें