Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत के अनिल कोठारी ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल किया सातवां स्थान। भारत सरकार में बने वैज्ञानिक।

लोहाघाट:28 जून से होगा पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पोलियो बूथों के साथ-साथ घर-घर पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप।

लोहाघाट से सोना चांदी लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार। बांग्लादेश भागने की फिराक मे

चंपावत:कांग्रेस का छात्रों की गूंज अभियान। वीडियो प्रोजेक्शन का सफल आयोजन

लोहाघाट:नाकोट के पटोली में घर मे घुसे गुलदार का वन विभाग ने किया रेस्क्यू। ट्रेंकुलाइज किया गुलदार।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत:औद्योगिक आस्थान में बंद पड़ी औद्योगिक यूनिट को तीन माह के भीतर सुचारू न करने पर भू आवंटन होगा निरस्त : डीएम 

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 22, 2024
औद्योगिक आस्थान में बंद पड़ी औद्योगिक यूनिट को तीन माह के भीतर सुचारू न करने पर भू आवंटन होगा निरस्त : डीएम शनिवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी नवनीत पांडे की अध्यक्षता में जिला उद्योग मित्र की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ाए जाने हेतु विभिन्न निर्णय लिए गए। बैठक में 27.5 लाख रुपए की धनराशि के ब्याज उत्पादन स्वीकृत किए गए।बैठक में समिति द्वारा औद्योगिक आस्थान केंद्र में वर्तमान में कार्यरत पांच इकाई को अपने उद्यम (कार्य) में बदलाव किए जाने को भी स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही जिले में औद्योगिक गतिविधियों के बढ़ाए जाने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंकर्स तथा कार्मिकों को सम्मानित किया गया।बैठक में जिलाधिकारी द्वारा एमएसएमई नीति 2015 व पोल्ट्री इकाइयों के ब्याज उत्पादन के प्रकरणों पर इकाई बार चर्चा करते हुए ब्याज उत्पादन के 20 लाख रुपए की धनराशि के 34 यूनिट की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में औद्योगिक आस्थान केंद्र चंपावत में आवंटित कुल 36 भूखंड में संचालित औद्योगिक गतिविधियां उद्योग की समीक्षा के दौरान महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र दीपक मुरारी ने अवगत कराया की औद्योगिक आस्थान केंद्र चंपावत में वर्तमान में 36 भूखंड उद्यमियों को उद्योग खोले जाने हेतु आवंटित किए गए थे। जिनमें से वर्तमान में मात्र 6 ही भूखंड में संबंधितों द्वारा उद्यम संचालित किया जा रहा है। शेष यूनिट वर्तमान में बंद पड़ी है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित विभिन्न भूखंड उद्यमियों से कहा कि वह शीघ्र ही अपना उद्योग पुनः संचालित करें, जिस उद्देश्य से उन्हें भूखंड आवंटित किया गया है। अगर उस उद्देश्य की पूर्ति वर्तमान में नहीं हो रही है अथवा भूखंड का उपयोग किसी भी अन्य प्रयोजन में किया जा रहा है तो ऐसे भूखंड को निरस्त करते हुए संबंधित से भूखंड वापस लेते हुए अन्य उद्यमी को भूखंड आवंटित कर दिया जाएगा। उन्होंने सभी उद्यमी को अंतिम चेतावनी देते हुए महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को निर्देश दिए कि ऐसे सभी भूखंड/यूनिट जो वर्तमान में बंद पड़े हैं जिनमें उद्योग नहीं चल रहा है ऐसे व्यक्तियों को तीन माह का नोटिस दें, की अगर वह 3 माह में अपना उद्यम संचालित नहीं करते हैं तो उनके भूखंड की निरस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए भूखंड को सील किया जाए, ताकि नए उद्यमियों को यह भूखंड आवंटित किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ाए जाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करना है, इस हेतु उद्योग विभाग उद्योग मित्रों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अधिक से अधिक लोगों को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़े। व उद्यमियों की समस्याओं का समाधान करें। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से आए उद्यमियों से जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बड़ाए जाने के संबंध में चर्चा करते हुए अनेक सुझावों पर वार्ता की। बैठक में जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ाये जाने हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। जिसमें जिला लीड बैंक प्रबंधक अमर सिंह ग्वाल, स्टेट बैंक टनकपुर के प्रबंधक अमित पांडे, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के प्रबंधक कमलेश शाह, सहायक प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र अमित भाकुनी, कार्यालय सहायक संजय चौहान को सम्मानित किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र दीपक मुरारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल, लीड बैंक अधिकारी अमर सिंह ग्वाल, एसडीओ फॉरेस्ट नेहा चौधरी, ए आर कोऑपरेटिव सहित विभिन्न उद्योग मित्र, कर्मचारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें