Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 13 जून को जीआईसी क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

चंपावत:निर्धारित किराया दरों का पालन करें टैक्सी चालक मनमानी वसूली पर होगी कार्रवाई

बाराकोट:रैगांव में मादा गुलदार का ग्रामीण पर हमला बाल बाल बची जान।तीन शावकों के साथ घूम रही है मादा गुलदार।

सीएम के आदर्श चम्पावत में विकास की नई राह पाटी व बाराकोट के 20 दूरस्थ गांवों तक पहुंचेगी सड़क सुविधा

लोहाघाट:दर्जा मंत्री मनोज कालाकोटी का पहली बार लोहाघाट पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:बाराकोट के ढटी गांव में सरकारी योजनाओं में हुए भ्रष्टाचार की जांच न होने पर सचिवालय देहरादून में आमरण अनशन व आत्मदाह करेंगे बाबा अविनाशी उर्फ लक्ष्मण नाथ डीएम देहरादून को दी सूचना

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 25, 2023
ढटी गांव में सरकारी योजनाओं में हुए भ्रष्टाचार की जांच न होने पर सचिवालय देहरादून में आमरण अनशन व आत्मदाह करेंगे बाबा अविनाशी उर्फ लक्ष्मण नाथ डीएम देहरादून को दी सूचना चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के ढटी गांव निवासी लक्ष्मणनाथ उर्फ बाबा अविनाशी ने सोमवार को मीडिया को दिए गए बयान में जानकारी देते हुए बताया बारकोट ब्लॉक के ढटी गांव में सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाएं गांव के दबंग व विभागीय अधिकारियों की मिली भगत से भ्रष्टाचार की भेट चढ़ चुकी है गांव की गरीब जनता को इसका लाभ न मिलकर गांव के अपात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर भ्रष्टाचार करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा उन्होंने योजनाओं में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच की मांग शासन प्रशासन ,मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति कार्यालय तक करी पर सिर्फ आश्वासन दिया गया मामला कागजी कार्रवाई तक सीमित रहा किसी पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तथा जांच के नाम पर अधिकारियों के द्वारा सिर्फ खाना पूर्ति कर दी गई पर किसी भी आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई उन्होंने कहा 21 दिसंबर को उन्होंने डीएम देहरादून को पत्र दिया है जिसमें उन्होंने चेतावनी दी है पत्र देने के 15 दिन के भीतर मामले में जांच न होने तथा मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात ना करने पर वे देहरादून सचिवालय में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर देंगे अगर फिर भी उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह आत्मदाह कर लेंगे बाबा अविनाशी ने कहा उन्होंने जांच की मांग को लेकर डीएम चंपावत को भी पिछले हफ्ते प्रार्थना पत्र दिया है उन्होंने कहा गांव में सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिले तथा योजनाओं में भ्रष्टाचार करने वाले दबंग लोगों व अधिकारियों पर कार्रवाई हो उन्होंने मुख्यमंत्री से भी गांव में बरसों से सरकारी योजनाओं में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच करवाने की मांग करी है उन्होंने कहा वह कई वर्षों से सरकारी अधिकारियों के दफ्तरों के धक्के खा रहे हैं पर किसी के भी द्वारा कोई सहयोग नहीं किया जा रहा है

जरूरी खबरें