Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

लोहाघाट महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के बूट कैंप का शुभारंभ

लोहाघाट अस्पताल में विधायक के फोन पर “थाने से बोल रहा हूँ” कहने का मामला चर्चा में, उठ रहे कई सवाल

चंपावत में धूमधाम से मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवस। तैयारी बैठक संपन्न।

लोहाघाट:रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होली विजडम स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए 19 सदस्यो ने किया मतदान एक सदस्य रोड ब्लॉक में फसी ।

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 14, 2025

बाराकोट में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए 19 सदस्यो ने किया मतदान एक सदस्य रोड ब्लॉक में फसी ।

मतदान प्रक्रिया जारी 19 सदस्यों ने किया मतदानचंपावत जिले के विकास खण्ड बाराकोट में आज 14 अगस्त को भारी बारिश के बीच ब्लॉक प्रमुख पद हेतु सुबह 10:30 बजे से मतदान प्रक्रिया प्रारंभ की हुई । 20 क्षेत्र पंचायत वाली बाराकोट प्रमुख की सीट पर दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया था जिसमें भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी सीमा आर्य व सुनीता विश्वकर्मा ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन कराया था ।मतदान आरओ, दीप्ति कीर्ति तिवारी की देखरेख में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न कराया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अभी तक 20 मे से 19 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के द्वारा मतदान किया जा चुका है। सुरक्षा को लेकर पुलिस चाक चौबंद है। वहीं बाराकोट ब्लॉक की कोठरा क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेमलता थापा रोड बंद होने की वजह से खटीमा में फसी हुई है।

जरूरी खबरें