Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

भिंगराड़ा:प्रशासन का सहयोग न मिलने से ग्राम प्रधान ने स्वयं के संसाधनों से शुरू कराया नैनीताल बैंक रोड का सुधारीकरण

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : .गंगोलीहाट में 2 अक्टूबर के दिन भी खुलेआम बिकी शराब छात्र संघ ने आबकारी अधिकारी का फूका पुतला।

Laxman Singh Bisht

Thu, Oct 2, 2025

..गंगोलीहाट में 2 अक्टूबर के दिन भी खुलेआम बिकी शराब छात्र संघ ने आबकारी अधिकारी का शराब की दुकान के आगे फूका पुतला।

शराब की दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की उठाई मांग।पुलिस भी बैठी रही खामोश।
2 अक्टूबर गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के दिन प्रदेश की मदिरा की दुकानों को पूर्णतया बंद करने के निर्देश शासन के द्वारा जारी किए गए थे। पर पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट में शराब विक्रेताओं के द्वारा शराब की दुकान बंद होने के बावजूद खुलेआम होटल में बैठे लोगों को ब्लैक में शराब बेची गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मामले में छात्र संघ गंगोलीहाट ने गहरी नाराजगी जताते हुए विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अभय सिंह परगाई के नेतृत्व में आबकारी अधिकारी पिथौरागढ़ का शराब की दुकान के सामने जोरदार नारेबाजी करते हुए पुतला फूका और शराब की दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की।ड्राई डे होने के बावजूद भी गंगोलीहाट में कई लोग शराब के नशे में धुत नजर आए। छात्र संघ पदाधिकारी का कहना है ड्राई डे होने के बावजूद अक्सर शराब व्यापारियों के द्वारा ब्लैक में शराब बेची जाती है जिस पर न तो पुलिस कार्यवाही करती है और न आबकारी विभाग।साथ ही छात्रसंघ ने चेतावनी दी है अगर शराब की दुकान पर कार्रवाई नहीं की गई तो छात्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। मालूम हो गंगोलीहाट में शराब की दुकान के पास के होटलों में खुलेआम शराब पिलाई और बेची जाती है पर पुलिस और आबकारी विभाग मूक दर्शक बना रहता है। गांवो के तो हाल और भी बदतर है पर सुध लेने वाला कोई नहीं है।

जरूरी खबरें