Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

सूचना

: चंपावत:पाल बिलौन के लड़ाबोरा क्वारसिंह में तेंदुए ने गौशाला में घुसकर दो गायों को उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में दहशत का माहौल 

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 18, 2025
पाल बिलौन  के लड़ाबोरा क्वारसिंह में तेंदुए ने गौशाला में घुसकर दो गायों को उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में दहशत चंपावत जिले के पाल बिलौन क्षेत्र लड़ाबोरा के क्वारसिंह गांव में तेंदुए ने गौशाला में घुस कर दो गायों को मौत के घाट उतार दिया। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द वन विभाग से पीड़ित को उचित मौज देने और तेंदुए से निजात दिलाने की मांग उठाई है। मंगलवार को सुबह 9:00 बजे के आसपास मिली जानकारी के अनुसार लड़ाबोरा ग्राम पंचायत में प्रेम राम की गौशाला में घुसकर तेंदुए ने वहां बंधी दो गायों को मौत के घाट कर दिया। लेकिन घर वालों को इसकी जानकारी सुबह पता लगी तो उनके होश उड़ गए। जिसके बाद गांव के अन्य लोगों को जानकारी लगी तो गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मौका मुआवना किया। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द पीड़ित को उचित मुआवजा देने और तेंदुए को पकड़ने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते लंबे समय से क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। अब तेंदुआ घर में घुसकर ही जानवरों को मौत के घाट उतार रहा है। जिससे किसी भी समय कोई बड़ी घटना घट सकती है। ग्रामीणों ने जल्द दे जल्द वन विभाग से इसे पकड़ने और पीड़ित को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है।

जरूरी खबरें