Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट में पानी को लेकर हंगामेंदार बैठक लोगों ने जल निगम/ जल संस्थान के अधिकारियों को सुनाई खरी खोटी।

Laxman Singh Bisht

Sat, May 3, 2025

लोहाघाट में पानी को लेकर हंगामेंदार बैठक लोगों ने जल निगम/ जल संस्थान के अधिकारियों को सुनाई खरी खोटी।लोहाघाट नगर में हो रही पेयजल किल्लत को देखते हुए एक और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण को लेकर आंदोलन कर रही है। तो वही आज दूसरी ओर लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के द्वारा पेयजल समस्या के समाधान के लिए बैठक आहूत की । बैठक में नगर वासी व्यापार मंडल,जल निगम, जल संस्थान के अधिकारियों के साथ-साथ भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत सहित भाजपा के दिग्गज नेता शामिल हुए। बैठक काफी हंगामेदार रही ।बैठक में शामिल सभी लोगों ने अधिकारियों से पेयजल समस्या समाधान करने तथा सरयू लिफ्ट योजना के बारे में जानकारी देने की मांग की। पालिका अध्यक्ष वर्मा व अन्य जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को जनता को राहत देने के लिए टैंकरों की संख्या बढ़ाने तथा पानी का संचालन ठीक करने को कहा। वहीं लोगों में जल संस्थान के खिलाफ काफी आक्रोश था लोगों ने अधिकारियों को काफी खरी खोटी सुनाई व्यापार संघ महासचिव बिक्की ओली ने कहा जल संस्थान के अधिकारी सीएम पोर्टल की शिकायत का तक जवाब नहीं दे रहे हैं लोगों ने अवैध कनेक्शनो पर कार्रवाई की भी मांग की। भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत ने कहा सरयू लिफ्ट योजना के लिए वह एक सिस्टम मंडल के साथ जल्द मुख्यमंत्री से मिलेंगे। तो वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष बगौली ने कहा सरकार हमारी है जनता की समस्या का समाधान करना हमारी जिम्मेदारी है।वही जल निगम के अधिशासी अभियंता बी के पाल ने बताया डीपीआर में दो बार आपत्ति लग चुकी है तीसरी बार डीपीआर बनाकर हल्द्वानी डिवीजन कार्यालय भेजी गई है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता बिलाल यूनुस ने कहा टैंकरों की संख्या बढ़ाई जाएगी तथा एक हफ्ते बाद लोगों को एक दिन छोड़कर अपनी दिया जाएगा ।वहीं पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने जल संस्थान की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताते हुए समस्या का समाधान करने के निर्देश देते हुए कहा अगर समस्या का समाधान नहीं होता है तो उन्हें जनता को साथ लेकर सड़कों में उतरना पड़ेगा। लोगों ने भाजपा नेताओं से सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण में जोर लगाने की मांग की ।कुल मिलाकर लोहाघाट नगर की जनता को पेयजल समस्या से जल्द निजात नहीं मिलने वाली है ।क्योंकि सरयू लिफ्ट पेयजल योजना को धरातल में उतरने पर कम से कम पांच वर्ष का समय लग सकता है।बैठक में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मला माहरा ,सतीश चंद्र पांडे, व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया ,गोविंद बोहरा, योगेश मेहता ,राजू गढ़कोटी ,एडवोकेट नवीन मुरारी, किरन पुनेठा,विमल कलोनी, बृजेश मेहरा, नवल राय, आशीष राय ,गिरीश कुवर ,सचिन जोशी ,विक्की ओली ,अमित जुकरिया ,कैप्टन रघुवीर, सभासद सुरेश फर्त्याल, योगेश जोशी, आरती देवी, दीपा गोस्वामी सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें